भोपाल: प्रदेश में 1985 के बाद अब कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिलवा रही है। अभी तक 40 जिलों में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर हो चुके हैं। बाकी 31 जिलों में 15 अक्टूबर तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यह क्रम यहीं नहीं थमेगा।
इसके बाद बूथ लेवल एजेंट, विधानसभा और पंचायत इकाइयों के अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य कांग्रेस की आजादी में भूमिका, संविधान, मतदाता सूची की जांच, बूथ प्रबंधन से लेकर पदाधिकारियों की भूमिका पर चर्चा करना और उन्हें आगामी चुनौतियों से मुकाबला करने के लिए तैयार करना है।