Select Date:

उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि जल्द, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हम संकल्पित हैं : खाद्य मंत्री राजपूत

Updated on 19-05-2026 11:51 AM

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एमआरपी (अधिकतम खुदरा मूल्य) प्रणाली में सुधार, उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम जनता को राहत देने संबंधी मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं। मंत्री श्री राजपूत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उपभोक्ताओं के हित सर्वोपरि हैं और ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने कहा कि वर्तमान समय में बाजार में कई कंपनियां उत्पादों पर मनमाना एमआरपी अंकित कर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही हैं। संस्था ने मांग की कि एमआरपी निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाई जाए तथा उपभोक्ताओं को वास्तविक मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन बाजारों में मूल्य असमानता लगातार बढ़ रही है, जिससे आम उपभोक्ता प्रभावित हो रहा है। संस्था ने सरकार से मांग की कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और उनका प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाए।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था लंबे समय से उपभोक्ता जागरूकता और अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रही है तथा भविष्य में भी उपभोक्ताओं के हितों के लिए आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.