कौन थे अली लारीजानी?
- अली लारीजानी को ईरान के इनर सर्कल में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था, जिनका असर राजनीति, सुरक्षा और कूटनीति तक फैला हुआ था। वह ईरान के प्रमुख राजनीतिक परिवार से आते थे, जिसकी तुलना अमेरिका के केनेडी परिवार से की जाती थी।
- उनके भाई सादेक लारीजानी ने न्यायपालिका के प्रमुख के रूप में काम किया, जबकि मोहम्मद जाब लारीजानी विदेश नीति पर वरिष्ठ सलाहकार थे।
- लारीजानी 2008 से 2020 तक ईरानी संसद के स्पीकर रहे। वर्तमान में वे ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के मुखिया थे, जो देश की रक्षा और विदेश नीति पर फैसले लेने वाली सर्वोच्च संस्था है।
- कहा जाता है कि अली खामेनेई के मौत के बाद पर्दे के पीछे से वही देश को चला रहे थे। ईरान ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नबनाया है, लेकिन उन्हें अब तक देखा नहीं गया है। इजरायल और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि मोजतबा घायल हैं।


