होर्मुज स्ट्रेट की अहमियत
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया का एक महत्वपूर्ण गलियारा है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। ईरान के प्रभाव वाला होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ 54 किलोमीटर चौड़ा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से इस जलडमरुमध्य में समुद्री यातायात तकरीबन ठप हो गया है। इससे दुनिया के कई देशों में उर्जा संकट है और तेल की कीमतें बढ़ रही हैं।होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप परेशान दिखे हैं। ट्रंप ने बार-बार कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट को हर हाल में खोला जाएगा। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने के लिए चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, यूके से जंगी जहाज भेजने की मांग की है। हालांकि अभी तक ये देश इस क्षेत्र में अपने जहाज भेजने को तैयार नहीं दिखे है।


