16 की उम्र में डेब्यू, द हंड्रेड ऑक्शन में सबसे महंगे, कौन हैं इंग्लैंड टीम में शामिल किए गए जेम्स कोल्स?
Updated on
23-06-2026 01:28 PM
लंदन: भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। 17 सदस्यीय टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक के हाथों में है।अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार टीम में जगह मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम एक जुलाई को पहला टी20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेलेगी। इसके बाद 4, 7, 9 और 11 जुलाई को भी मुकाबले होंगे।
द हंड्रेड ऑक्शन में सबसे महंगे बिके जेम्स कोल्स
22 साल जेम्स कोल्स मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाजो होने के साथ ही बाएं हाथ के स्पिनर भी हैं। वह इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इस साल मेंस हंड्रेड के वह सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। लंदन स्पिरिट ने उन्हें 4 करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। सिर्फ 16 साल के उम्र काउंटी क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह ससेक्स के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं।
साउथ अफ्रीका लीग में विस्फोटक खेल दिखाया
इस साल की शुरुआत में एसए20 में वह चैंपियन बनने वाली सनराइजर्स ईस्टनकेप का हिस्सा थे। टूर्नामेंट में 171 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाने के साथ ही उन्होंने 5 विकेट लिए थे। अभी तक अपने करियर में जेम्स कोल्स ने 71 टी20 मैच खेले हैं। इसमें 146 की स्ट्राइक रेट से 1373 रन बनाए हैं। इसमें 7 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। गेंदबाजी में वह 53 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं।
इंग्लैंड में दो टी20 सीरीज जीत चुका भारत
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 30 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें इंग्लैंड को 12 जीत मिली है तो टीम इंडिया ने 18 मैच अपने नाम किए हैं। 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को ही हराकर फाइनल में जगह पक्की की थी। अपने घर में इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 9 में से 5 मैच जीते हैं। भारत ने इंग्लैंड में खेली गई पिछली दोनों टी20 सीरीज को अपने नाम किया है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…