इस्लामाबाद में तबाही... तालिबान की धमकी के बाद वार्ता की मेज पर फिर लौटा पाकिस्तान, भारत पर बरसे शहबाज के रक्षा मंत्री
Updated on
30-10-2025 02:17 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तालिबान को गीदड़भभकी देने के बाद वापस वार्ता की मेज पर लौट आया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को तालिबान शासन को पाकिस्तान की अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, कि अगर काबुल सीमा पार हमलों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों पर लगाम लगाने में नाकाम रहा, तो इस्लामाबाद "अफगानिस्तान में काफी अंदर तक" हमला करने से नहीं हिचकिचाएगा।
हैरानी की बात ये है कि इंस्ताबुल वार्ता से भागने के बाद जैसे ही तालिबान ने धमकी दी, पाकिस्तान वापस बातचीत की टेबल पर लौट आया। जबकि इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि इंस्ताबुल वार्ता नाकाम हो गई है। पाकिस्तान ने पहले कहा था कि इंस्ताबुल वार्ता में उसे तालिबान की तरफ से पाकिस्तान से होने वाले हमलों को रोकने को लेकर कोई गारंटी नहीं मिली और अफगानिस्तान शासन टालमटोल करता रहा। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ही तालिबान से बात करते हुए हैरान करने वाला वर्ताव कर रहा था, जिसने वार्ता में मौजूद तुर्की और कतर के मध्यस्थों को भी हैरान कर दिया था।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में दी हमला करने की धमकी पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए कहा कि "हम हमले करेंगे और ऐसा हम निश्चित रूप से करेंगे।" उन्होंने कहा कि "यदि उनके क्षेत्र का उपयोग किया जाता है और वे हमारे क्षेत्र का उल्लंघन करते हैं, तो यदि हमें जवाबी कार्रवाई करने के लिए अफगानिस्तान में अंदर तक जाना पड़ा, तो हम निश्चित रूप से ऐसा करेंगे।" इसके अलावा ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाते हुए कहा, कि पाकिस्तान ने बातचीत को लेकर पूरी ईमानदारी दिखाई, जबकि अफगान पक्ष इसमें बाधा डालने पर तुला हुआ था। उन्होंने कहा, "काबुल किसी भी समझौते के लिए किसी भी स्तर पर ईमानदार नहीं था। भारत के निर्देश पर और उसका प्रतिनिधि बनकर, फितना अल-हिंदुस्तान अफगानिस्तान के जरिए पाकिस्तान पर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहता है।"
बातचीत की टेबल पर वापस लौटा पाकिस्तान ख्वाजा आसिफ एक तरफ धमकी दे रहे थे, वहीं पहले वार्ता से भागने वाला पाकिस्तान वापस बातचीत की टेबल पर पहुंच गया है। टोलो न्यूज ने तालिबान के सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस्तांबुल में मौजूद पाकिस्तानी वार्ता प्रतिनिधिमंडल, जो पाकिस्तान वापस लौट रहा था, उसे फिर से बातचीत में शामिल कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कतर और तुर्की के मध्यस्थों ने फिर से तालिबान और पाकिस्तान को वार्ता की टेबल लाया। सूत्रों ने टोलोन्यूज को कल रात यह भी बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते पर पहुंचे इस्तांबुल से वापस चला गया था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…