ट्रंप को मुनीर ने दिए खनिज
वाइट हाउस में हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को एक बॉक्स भेंट किया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि उसमें दुर्लभ खनिज के नमूने मौजूद थे। हालांकि लिन ने कहा कि जनरल मुनीर ने ट्रंप को जो बॉक्स भेंट किया था, उसमें दुर्लभ खनिज नहीं बल्कि रत्न अयस्क था।चीनी प्रवक्ता ने कहा कि मुझे जो पता चला है, उसके अनुसार पाकिस्तान-अमेरिका खनन सहयोग पर बातचीत कर रहे हैं। पाकिस्तान ने भरोसा दिलाया है कि अमेरिका के साथ उसके व्यापार से चीन के हितों या चीन के साथ उसके सहयोग को नुकसान नहीं पहुंचेगा।


