कनाडा में भारतीयों के लिए बढ़ी मुश्किल, स्टडी वीजा देने में सख्त हुआ ट्रूडो का देश, 50 फीसदी की गिरावट
Updated on
11-09-2024 05:04 PM
ओट्टावा: कनाडा में अध्ययन की चाहत रखने वाले भारतीयों के लिए अब काफी मुश्किल होने वाली है। उत्तर अमेरिकी देश में इस साल स्टडी परमिट की मंजूरी में 50 फीसदी की गिरावट आने की उम्मीद है। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार देश में अप्रवासियों की संख्या को कम करने के लिए कठोर रुख अपना रही है। इसके तरहत वीजा मंजूरी को एक बार फिर 2018 और 2019 के स्तर पर वापस आने का अनुमान है। कनाडाई मीडिया आउटलेट द ग्लोब एंड मेल ने मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट में इसके बारे में जानकारी दी है। इस जानकारी के लिए अप्लाईबोर्ड के आंकड़ों का हवाला दिया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली छमाही में भारत से अध्ययन परमिट की मंजूरी आधी हो गई। यब बताने के लिए काफी है कि बाकी का साल कैसा रहेगा। अप्लाईबोर्ड एक कंपनी है जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दुनिया भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से जोड़ती है। इसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 के अंत तक दिए जाने वाले स्टडी परमिट की संख्या 231,000 से थोड़ी ज्यादा होगी, जो 2023 में मंजूर किए गए 436,000 की संख्या से काफी कम है।
स्टडी परमिट के आवेदन में भी कमी
रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि साल 2023 की तुलना में 2024 में कनाडा में स्टडी परमिट के लिए वैश्विक आवेदनों में 39 प्रतिशत की गिरावट आएगी। साल 2022 में कनाडा में कुल 5.5 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र थे, जिनमें 2.26 लाख भारतीय थे। उसी दौरान 3.2 लाख भारतीय छात्र वीजा पर रहते हुए गिग वर्कर के रूप में कनाडा की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहे थे।
कनाडा से हो रहा मोहभंग
अप्लाईबोर्ड के सीईओ और सह संस्थापक मेटी बसीरी ने बताया कि दूसरे देशों से आने वाले अप्रवासियों के लिए लिए खर्च को बढ़ाने वाले कनाडाई सरकार के फैसले और सख्त आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियों ने कई संभावित छात्रों को हतोत्साहित किया है। बसीरी का हवाला देते हुए ग्लोब एंड मेल ने कहा, हाल के महीनों में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पहले की तरह स्वागत नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि छात्र अब अपने आवेदन स्थगित करने के साथ ही अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसे स्थानों का विकल्प चुन रहे हैं।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…