निशाने पर इजरायली सरकार
इजरायल की आक्रामकत की वजह से वह अपने सहयोगियों के भी निशाने पर है। ब्रिटेन ने पिछले साल कहा था कि वह इजरायल को कुछ हथियारों का निर्यात निलंबित कर रहा है क्योंकि उनका इस्तेमाल अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों के उल्लंघन के लिए किया जा सकता है। हाल ही में इजरायली सरकारी अधिकारियों को देश के सबसे बड़े हथियार मेले में भाग लेने से रोक दिया गया था।बाइडन प्रशासन ने नागरिक हताहतों की आशंका के चलते इजरायल को 2,000 पाउंड के बमों की खेप पर रोक लगा दी थी। हालांकि जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद ट्रंप ने इस रोक को हटा लिया। ट्रंप प्रशासन इस साल इजरायल को 12 अरब डॉलर की प्रमुख सैन्य सहायता पहले ही मंजूरी दे चुका है। अमेरिका ने जून में इजरायल को हथियारों की बिक्री को मंजूरी दी थी।


