डोनाल्ड ट्रंप को जान से मारने की धमकी, ईरानी टीवी पर कहा- इस बार नहीं चूकेगा निशाना
Updated on
15-01-2026 01:47 PM
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भरे माहौल में तेहरान से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए सीधी धमकी आई है। यह धमकी ईरान के सरकारी टीवी पर आई है। ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित धमकी भरे वीडियो में जुलाई 2024 की ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान जानलेवा हमले की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया। समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट में बताया गया कि सरकारी ने ट्रंप की एक तस्वीर दिखाई, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। इसके साथ ही एक संदेश भी था कि इस बार निशाना नहीं चूकेगा।
ट्रंप को सीधी धमकी
यह तेहरान की तरफ से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक सबसे सीधी और खुली धमकी है। यह उन खबरों के बीच आई है जिनमें कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर सैन्य हमले के लिए विचार कर रहे हैं। ईरानी अधिकारियों ने वॉशिंगटन को किसी भी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी है।
पेंसिल्वेनिया में ट्रंप पर हुआ था हमला
जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया में एक राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान एक रैली में ट्रंप पर एक बंदूकधारी ने फायरिंग की थी। गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। ईरानी टेलीविजन ने इसी घटना की तस्वीर को धमकी देने के लिए इस्तेमाल किया। हालांकि, इसे लेकर अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इसके पहले ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी ने डोनाल्ड ट्रंप को ईरानियों को हत्यारा कहा था।
ट्रंप ने मंगलवार को एक इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई तेज करता है तो अमेरिका जोरदार जवाब देगा। ट्रंप ने ईरान में फांसी दिए जाने की योजना का जिक्र किया और कहा कि अगर वे ऐसा कुछ करते हैं तो हम बहुत सख्त कार्रवाई करेंगे। इस बीच कतर में स्थित मध्य पूर्व से सबसे बड़े अमेरिकी बेस से सैनिकों की आवाजाही की खबरें हैं। ऐसी चिंता है कि अगर अमेरिका ने हमला किया तो ईरान जवाबी कार्रवाई कर सकता है। इसके पहले जून 2025 में ईरान ने कतर के अल उदीद एयरबेस पर हमला किया था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…