Select Date:

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर ठगी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई

Updated on 18-08-2026 06:22 PM

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा साइबर ठगी के नेटवर्क, फर्जी बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के विरुद्ध तकनीकी संसाधनों, साइबर विशेषज्ञता एवं अंतरराज्यीय समन्वय के साथ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीहोर एवं कटनी पुलिस ने साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप के माध्यम से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कटनी में चोरी किए गए मोबाइल के माध्यम से बैंक खातों से 2 लाख 10 हजार रूपए की साइबर ठगी करने वाले झारखंड निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सीहोर में फर्जी ट्रेडिंग ऐप-कॉल सेंटर का भंडाफोड़

कोतवाली पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप ‘FX Trade’ के माध्यम से निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी करने वाले संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सतीश मेवाड़ा द्वारा शीतल बिहार कॉलोनी, सीहोर में पिछले करीब छह माह से फर्जी कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा था, जहां छह कर्मचारी लोगों को शेयर बाजार एवं ट्रेडिंग में कम समय में भारी मुनाफे का लालच देकर ‘FX Trade’ ऐप के माध्यम से निवेश कराते थे। अब तक 20 लाख रूपए से अधिक के फर्जी निवेश की जानकारी सामने आई है।

ठगी की रकम के लिए म्‍यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता था। आरोपियों द्वारा लोन दिलाने का झांसा देकर बैंक खाता, ATM कार्ड, पासबुक एवं लिंक सिम हासिल कर उसमें ठगी की रकम मंगाई जाती और ATM से नकद निकाल ली जाती थी। NCRP पर जांच में संबंधित खातों के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आने से नेटवर्क के अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने कार्रवाई में 05 कंप्यूटर सिस्टम, 01 लैपटॉप, 05 कीपैड मोबाइल, 05 स्मार्टफोन, पासबुक, चेकबुक, ‘FX Trade’ आईडी कार्ड एवं सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं ठगी की राशि की जांच की जा रही है।

कटनी में मोबाइल चोरी से बैंक खातों तक पहुंचकर ठगी

कटनी के थाना बाकल पुलिस ने मोबाइल चोरी कर बैंक खातों से रकम निकालने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए झारखंड निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में फरियादी का मोबाइल फोन बाकल बाजार से चोरी होने के बाद उसके बचत एवं KCC खातों से अलग-अलग तारीखों में कुल 2 लाख 10 हजार रूपए की धोखाधड़ी कर रकम निकाली गई थी। शिकायत के आधार पर थाना बाकल में प्रकरण दर्ज कर विशेष टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा ऐसे मोबाइल चोरी किए जाते थे जिनमें स्क्रीन लॉक नहीं होता था अथवा जिन्हें आसानी से खोला जा सकता था। मोबाइल में यूपीआई पिन सेट कर बैंक खातों से राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने 14 मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। गिरोह द्वारा कटनी, जबलपुर, सिहोरा, उत्तरप्रदेश के गोरखपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भी वारदातें किए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रकरण में अन्य आरोपियों एवं वारदातों की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि कमीशन, नौकरी, लोन अथवा आसान कमाई के लालच में अपना बैंक खाता, ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक या बैंक से लिंक मोबाइल सिम किसी अन्य व्यक्ति को न दें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.