इजरायली PM नेतन्याहू ने तीसरी बार टाली भारत यात्रा, मोसाद को मिला खतरे का इनपुट? क्या अल-फलाह से खतरा खत्म नहीं हुआ?
Updated on
25-11-2025 01:37 PM
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस साल तीसरी बार भारत यात्रा टल गई है। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद नेतन्याहू के भारत दौरे को फिलहाल टाल दिया गया है। अब अगले साल किसी नये तारीख पर इजरायली प्रधानमंत्री की यात्रा हो सकेगी, जिसको लेकर आगे फैसला किया जाएगा। इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली में हुआ बम धमाका, जो पिछले कई सालों के बाद हुआ सबसे भीषण धमाका था, उसके बाद इजरायली सुरक्षा एजेंसियों ने नेतन्याहू के दिल्ली दौरे को फिलहाल टालने का फैसला किया है।
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दिल्ली में आतंकी हमले और नेतन्याहू के भारत दौरे के बीच संभावित संबंधों को लेकर इजराइल की खुफिया एजेंसियों ने गंभीर समीक्षा शुरू कर दी है। कुछ विश्लेषकों ने तो यहां तक सुझाव दिया है, कि क्या इस यात्रा को निशाना बनाकर भारतीय जमीन पर इजराइली नेतृत्व पर हमला करने की कोई योजना तो नहीं बनाई गई थी। हालांकि अभी तक इस बाबत कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री को भारत में खतरा था? इजरायली मीडिया नेटवर्क i24NEWS ने बताया है कि नेतन्याहू अब अपनी यात्रा के लिए अगले वर्ष की कोई नई तारीख तय करने की कोशिश करेंगे, जो सुरक्षा समीक्षा पर निर्भर करेगी। पहले उम्मीद थी कि वे इस वर्ष के अंत से पहले भारत आएंगे, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि कम से कम अगले कुछ महीनों तक यह यात्रा संभव नहीं है। यह तीसरी बार है जब उनकी भारत यात्रा स्थगित हुई है। इससे पहले भी उन्होंने 9 सितंबर को एक दिन की यात्रा रद्द कर दी गई थी, जब इजरायल में दोबारा चुनावों का ऐलान हुआ था। इसके अलावा, अप्रैल इलेक्शन से पहले भी उन्होंने प्रस्तावित दौरा टाल दिया था। कुछ लोगों ने इजरायली पीएम की भारत यात्रा कैंसिल होने को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जोड़ा है। इसीलिए सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोसाद को कुछ पता है? क्या इजरायली प्रधानमंत्री भारत में कट्टर इस्लामिक तत्वों के निशाने पर हैं?
इन आशंकाओं अलावा कुछ घरेलू राजनीतिक कारण भी बताए जा रहे हैं। माना जा रहा था कि गाजा युद्ध ने नेतन्याहू की वैश्विक छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है और वो अलग अलग देशों का दौरा कर अपनी छवि को फिर से सही करना चाहता है, ताकि घरेलू स्तर पर फायदा होगा। भारत यात्रा भी उनकी इसी कोशिश से जुड़ा था। जुलाई में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी ने पोस्टर जारी किया था, जिसमें उनकी तस्वीर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ दिखाई गई थी। ऐसा घरेलू समर्थन बढ़ाने के लिए किया गया था। लेकिन दिल्ली दौरान कैंसिल होना नेतन्याहू की घरेलू राजनीति के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है?
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…