15 रन की पारी में भी विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, चकनाचूर किया इंग्लिश खिलाड़ी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Updated on
23-05-2026 02:25 PM
हैदराबाद: बीते 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 11 गेंद में 2 चौकों की मदद से सिर्फ 15 रन बनाकर ही आउट हो गए। हालांकि इसके बावजूद किंग कोहली ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विराट कोहली ने रचा इतिहास
37 साल के विराट कोहली टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप का हिस्सा होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। दरअसल, विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच 60 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई थी। टी20 क्रिकेट में विराट कोहली का यह 211वां फिफ्टी प्लस स्टैंड था। इसी के साथ उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एलेक्स हेल्स 210 फिफ्टी प्लस पार्टनरशिप का हिस्सा थे। विराट कोहली ने अब तक इस सीजन में 14 मैचों में 557 रन बना लिए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाए थे 255 रन
सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन (79 रन), अभिषेक शर्मा (56 रन) और हेनरिक क्लासेन (51 रन) के अर्धशतकों की मदद से शुकवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।ईशान ने 46 गेंद का सामना करते हुए आठ चौके और तीन छक्के जमाए। अभिषेक ने 22 गेंद की पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। क्लासेन 24 गेंद में दो चौके और पांच छक्के से अर्धशतक बनाकर आउट हुए। रसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो जबकि सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या ने एक एक विकेट झटका।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…