Select Date:

सऊदी अरब और हूती विद्रोही में छिड़ा घमासान, भारत ने भी साफ कर दिया अपना स्टैंड

Updated on 17-09-2026 11:26 AM
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर इस घटना ने मौजूदा संघर्ष को बेहद संवेदनशील मोड़ पर ला दिया है। मक्का और मदीना दुनियाभर के मुस्लिमों के लिए सबसे पवित्र शहर होने के साथ ही ऐतिहासिक धरोहरें भी हैं। इन पर किसी भी तरह का खतरा हतियों और सऊदी अरब के बीच के टकराव को क्षेत्रीय युद्ध में बदल सकता है।

भारत ने रखा अपना पक्ष

इस घटना को लेकर आ रहीं प्रतिक्रियाएं बताती है कि मामला कितना संवेदनशील है। सऊदी अरब ने इसे रेड लाइन बताया है। भारत ने भी इस पर चिंता जताते हुए कहा है कि ऐसी कोई कार्रवाई स्वीकार नहीं होगी जिससे आम लोगों के जीवन और बुनियाद ढांचे को खतरा पैदा हो। चूंकि हृतियों ने मक्का को निशाना बनाने से इनकार किया है, इसलिए इस घटना की जांच जरूरी है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान भी ऐसी परिस्थितियां बन चुकी हैं। तब मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया और खाड़ी देशों पर हुए कुछ हमलों से तेहरान ने इनकार किया था।

हूती-सऊदी टकराव

जिम्मेदारी की जरूरत । इस पूरे रीजन में ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो संघर्ष को भड़काए रखना चाहती हैं। ऐसे में किसी भी तरह के गलत आकलन का परिणाम भयावह हो सकता है। इस टकराव ने ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पहले ही परेशानी बढ़ा रखी है। होमुंज स्ट्रेट पर गतिरोध अभी तक दूर नहीं हुआ है, जबकि दूसरे अहम समुद्री मार्ग बाब-अल-मंदेब के आसपास हृतियों का नियंत्रण कड़ा होता जा रहा है।

मानवीय संकट। क्रूड की सप्लाई चेन पर दबाव और बढ़ा

है। इसी के चलते कच्चे तेल का भाव सौ डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया है। अगर सऊदी पर हमले बढ़ते हैं या हुतियों की पकड़ मजबूत होती है, तो समस्या और भी विकट हो जाएगी। इसका दूसरा पहलू मानवीय संकट से जुड़ा है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, यमन में लड़ाई छिड़ने के बाद से एक लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। एक बड़ी आबादी को तुरंत भोजन, पानी और दूसरी बुनियादी चीजों की जरूरत है।

बातचीत के प्रयास। हर युद्ध की कीमत आखिरकार जनता

को ही चुकानी पड़ती है। अमेरिका-इस्राइल और ईरान का मसला साढ़े 6 महीने बाद भी अनसुलझा है। ऐसे में दुनिया हुती-सऊदी टकराव को उस स्थिति तक नहीं पहुंचने दे सकती, जहां मामला अनियंत्रित हो जाए। यह अच्छा है कि विभिन्न स्तरों पर बातचीत जारी है। ईरान के विदेश मंत्री की चीन यात्रा और कतर की मध्यस्थता की कोशिशें महत्वपूर्ण हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.