Select Date:

वियतनाम में 5 मंजिला इमारत में आग, 14 की मौत; सबसे पहले गैरेज में धमाका हुआ

Updated on 25-05-2024 12:28 PM

वियतनाम की राजधानी हनोई में गुरुवार (23 मई) की देर रात एक इमारत में आग लग गई। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 12:30 बजे (भारतीय समय के मुताबिक रात 11 बजे) घटी। सबसे पहले इमारत के सामने वाले गैरेज में धमाका हुआ था फिर आग लगी थी। यहां इलेक्ट्रिक बाइक और चार्ज सिस्टम लगा हुआ था, जिससे आग भड़ गई।

आग इतनी भयानक थी की इसकी चपेट में आस-पास की इमारत भी आ गई। जिस जगह आग लगी थी, वे 2 मीटर की सकरी गलियां थी, जिससे दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इमारत पांच मंजिला थी। आग लगने से पहले एक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। रेस्क्यू टीम ने सीढ़ियों के जरिए लोगों को बहार निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि उस इमारत में 24 लोग थे, जिनमें से इमारत के मालिक के परिवार के सात सदस्य और 17 किराएदार थे।

सरकार ने मुआवजे की घोषणा की
इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में आग की वजह यह पास की इमारत में फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग अक्सर गैरेज में बाइक चार्ज करने आते थे।

वियतनाम सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे के तौर पर 1 लाख 63 हजार रुपए और घायलों को 1 लाख 47 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इस साल वियतनाम में कुल 1,555 आग लगने की घटनाएं हुईं, जिनमें 28 लोग मारे गए और 26 अन्य घायल हो गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.