हमास चीफ याह्या सिनवार ने अब तोड़ी चुप्पी, युद्ध के बाद हिजबुल्लाह को लिखी इजरायल को चिढ़ाने वाली चिट्ठी, जानें
Updated on
14-09-2024 03:47 PM
तेल अवीव: इजरायल और हमास के युद्ध को लगभग एक साल होने वाले हैं। इस बीच हमास नेता याह्या सिनवार का एक दुर्लभ पत्र सामने आया है, जो हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को लिखा गया था। इस पत्र में सिनवार ने ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह को अपना पूरा सपोर्ट देने की प्रतिबद्धता जताई। हमास के राजनीतिक नेता सिनवार के बारे में माना जाता है कि वह गाजा की सुरंगों में छिपा है। सिनवार ने अपने पत्र में लिखा कि वह मारे गए हमास नेता इस्माइल हानिया की ओर से अपनाए गए प्रतिरोध के रास्ते पर चलेगा। साथ ही वह इस्लामी दुनिया की एकता के लिए प्रतिबद्ध है।
हिजबुल्लाह ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस पत्र को साझा किया है। इसमें सिनवार ने इजरायल के खिलाफ हिजबुल्लाह की चल रही लड़ाई को लेकर आभार प्रकट किया है। 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद गाजा पर इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इजरायल के हमले में गाजा के लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। हमास का समर्थन करने के लिए लेबनान का हिजबुल्ला इजरायल पर सीमा से गोलीबारी और रॉकेट हमले करता रहता है।
साल भर से चुप था सिनवार
याह्या सिनवार इजरायल का मोस्ट वांटेड है। गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ही उसे नहीं देखा गया है। हिजबुल्ला को लिखी चिट्टी से पहले सार्वजनिक रूप से उसका कोई भी बयान अभी तक नहीं आया था। हमास के टेलीग्राम चैनल के मुताबिक मंगलवार को उसने युद्ध के बाद अपना पहला बयान जारी किया, जिसमें अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौने को चुनाव जीतने की बधाई दी गई। अगले दिन सिनवार ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस्माइल हानिया की मौत पर शोक व्यक्त किया था। इसके बाद शुक्रवार को नसरल्लाह को पत्र मिला।
क्या है पत्र के मायने
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक गाजा के एक लेखक और विश्लेषक मुहम्मद शेहादा ने कहा, 'वह पत्र के जरिए यह कहने की कोशिश कर रहा है कि मैं यहां हूं, जीवित हूं और मैं ही हमास को कमांड कर रहा हूं। सिनवार बताना चाहता है कि गाजा के बाहर जो कुछ भी चल रहा है उससे वह पूरी तरह अपडेट है।' उन्होंने आगे कहा कि पत्र के जरिए याह्या सिनवार दिखाना चाहता है कि वह घरेलू मोर्चे, युद्ध का मैदान, राजनयिक मोर्चा और मध्यस्थता समेत कई मोर्चों को एक साथ डील कर सकता है। उनका मानना है कि ऐसे पत्र खास तौर से इजरायली जनता के लिए लिखे गए हैं, जिसमें सिनवार यह दिखाने के कोशिश कर रहा है कि वह अपना काम बिना किसी हस्तक्षेप के जारी रखे है।
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…