गाजा पर फिर से हमास राज, आधी पट्टी पर जमा चुका कंट्रोल, ट्रंप के पीस प्लान ने बांध दिए इजरायली सेना के हाथ
Updated on
22-11-2025 12:48 PM
तेल अवीव: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस ग्लान के तहत जब 9 अक्टूबर को इजरायल और हमास युद्धविराम पर तैयार हुए, तो इसे मध्य पूर्व में बड़ी उम्मीद के साथ देखा गया। हालांकि, अब 6 सप्ताह के बाद ही इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ट्रंप के 20 सूत्रीय एजेंडे के तहत हमास को अपने हथियार छोड़ने थे, लेकिन असलियत में हमास एक बार फिर मजबूत हो रहा है और गाजा पर नियंत्रण बढ़ा रहा है। हमास के मजबूत होने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना ही है, जिसने इजरायली रक्षा बल (IDF) के हाथ बांध दिए हैं।
इजरायली सेना के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता कर्नल नदाव शोशानी ने शुक्रवार को कहा कि हमास सीजफायर समझौते के हिसाब से हथियार छोड़ने के लिए तैयार है, लेकिन असल में हमास हथियार नहीं छोड़ रहा है। वह अपना नियंत्रण फिर से बढ़ा रहा है। कर्नल शोशानी गाजा में IDF के 252वें डिवीजन के बेस पर विदेशी संवाददाताओं से बात कर रहे थे। यह बेस कथित पीली रेखा (Yellow Line) से 200 मीटर दूरी पर है। यह रेखा गाजा का दो हिस्से में बंटवारा करती है। गाजा पट्टी के 47% प्रतिशत हिस्सा पर हमास का कब्जा है, जबकि 53% पर इजरायल का नियंत्रण है।
दुश्मनों का सफाया कर रहा हमास
इजरायली सेना इस कथित लाइन के आगे नहीं जाती है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीस प्लान के पहले चरण को लागू करने के तहत है। IDF के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि हमास के लड़ाके रोज सीजफायर का उल्लंघन कर रहे हैं। गाजा शहर के अंदर से कभी-कभी गोलियों की आवाज आती है। शोशानी का मानना है कि हमास गाजा सिटी में अपने दुश्मनों का सफाया कर रहा है।
हमास का हथियार छोड़ने से इनकार
20 पॉइंट प्लान में हमास के हथियार खत्म करने और गाजा में शासन करने वाली ताकत के रूप में उसके वजूद को खत्म करने की योजना है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय बल तैनात करने की बात हो रही है, लेकिन असलियत इससे बहुत अलग है। हमास ने साफ कर दिया है कि वह गाजा के हथियार खत्म करने या फिलिस्तीनी लोगों के विरोध करने के अधिकार को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी शर्त को नहीं मानेगा। ऐसे में क्या कोई ऐसा बल बल तैनात होगा और जबर्दस्ती हथियार छीनने की कोशिश करेगा? क्या होगा जब इस्लामिक आतंकवादी संगठन जवाबी फायरिंग शुरू कर देगा?
ट्रंप के प्लान से बंधा इजरायल
असलियत यही है कि कोई इस बात पर यकीन नहीं करता कि हमास हथियार छोड़ेगा। लेकिन इजरायल के पास 20-पॉइंट प्लान के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है, क्योंकि अमेरिका का ट्रंप प्रशासन इस पर यकीन करता है। बंधक अब आजाद हैं और हमास का गाजा के आधे हिस्से पर कब्जा है। इजरायल अब दो काम ही कर सकता है। वह अभी या भविष्य में गाजा पर कब्जा करने और वहां हमास को खत्म करने का वादा करे या फिर हमास एक संगठित, हथियारबंद और असरदार राजनीतिक-ताकत के रूप में बना रहे।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…