भारत के हमले में हेडक्वार्टर तबाह... जैश के बाद लश्कर आतंकी का ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा कबूलनामा, पाकिस्तान बेनकाब
Updated on
19-09-2025 01:35 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की धरती पर पनाह पाए आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बड़ा कबूलनामा सामने आया है। लश्कर आतंकी ने स्वीकार किया है कि मुरीदके स्थित आतंकी समूह के मुख्यालय को भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नष्ट कर दिया था। लश्कर का यह कबूलनामा आतंकियों को पालने वाले पाकिस्तान के लिए करारा झटका है। हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद कमांडर ने मसूद अजहर के बहावलपुर कैंप से संबंध होने का पर्दाफाश किया था। अब लश्कर के कबूलनामे ने पाकिस्तान के आतंकी कनेक्शन को एक बार फिर बेनकाब किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लश्कर कमांडर कासिम ने स्वीकार किया कि 7 मई सुबह किए गए हमले में मुरीदके स्थित लश्कर मरकज को तबाह कर दिया गया था। उसने यह भी कहा कि इस आतंकी कैंप का पुनर्निर्माण हो रहा है और इसे पहले से भी बड़ा बनाया जा रहा है।
मस्जिद से कबूला आतंकियों का कनेक्शन
वीडियो में कासिम एक निर्माणाधीन जगह के सामने खड़ा दिखाई दे रहा है। वह कहता है, 'मैं मुरीदके में मरकज तैयबा के खंडहरों पर खड़ा हूं, जो हमले में नष्ट हो गया था। इसके पुनर्निर्माण का काम चल रहा है। अल्लाह के फजलोकरम से यह मस्जिद पहले से भी बहुत बड़ी बनेगी। अल्लाह ताला इस मस्जिद को अपने बंदों के लिए आबाद करे।' कासिम आगे यह भी कबूल करता है कि इस मस्जिद में कई मुजाहिदीन (आतंकवादियों) और तलबा (छात्रों) ने प्रशिक्षण हासिल किया और फैज (विजय) हासिल की।
आतंकियों की भर्ती की अपील
कासिम के खुलासे ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। पाकिस्तान दावा करता है कि इस इमारत का इस्तेमाल अब आतंकवादी समूह नहीं कर रहा था। कासिम का एक और वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह पाकिस्तानी युवाओं से मुरीदके स्थित मरकज तैयबा में दौरा-ए-सुफ्फा में शामिल होने की अपील की। दौरा-ए-सुफ्फा एक आतंकवादी प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें जेहादी ट्रेनिंग दी जाती है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…