Select Date:

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, चीनी नागरिकों समेत 5 की मौत:उड़ान भरने के 3 मिनट बाद संपर्क टूटा

Updated on 08-08-2024 05:45 PM

नेपाल के नुवाकोट में बुधवार दोपहर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। इनमें 4 चीनी नागरिक और एक पायलट शामिल हैं। एयर डायनेस्टी का हेलिकॉप्टर राजधानी काठमांडू से रासुवा जा रहा था।

मामले की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। नेपाल के लोकल मीडिया के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।

करीब 3 मिनट बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया था। हालांकि, हादसा क्यों हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मरने वालों में 3 पुरुष और एक महिला शामिल है, एक का शव ज्यादा जला होने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

15 दिन में दूसरा क्रैश
नेपाल में 15 दिन पहले 24 जुलाई को भी एक प्लेन क्रैश हो गया था। इसमें 18 लोगों की मौत हुई थी। प्लेन ने 24 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे त्रिभुवन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर के अंदर यह क्रैश हो गया था। 9N-AME प्लेन सौर्य एयरलाइन्स का था।

हादसे में मारे गए लोगों में से 17 सौर्य एयरलाइंस के ही स्टाफ थे, जबकि बाकी 2 क्रू मेंबर्स थे। हादसे में मारे गए 18 लोगों में से तीन एक ही परिवार के थे। इनमें मुन राज शर्मा उनकी पत्नी प्रीजा खाटिवाडा और उनका चार साल का बेटा आदि राज शर्मा शामिल थे।

दरअसल 21 साल पुराने इस प्लेन को मरम्मत कर टेस्टिंग के लिए ले जाया जा रहा था। प्लेन में मौजूद लोग कंपनी का टेस्टिंग स्टाफ था। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची थी।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा था।

नेपाल में 14 साल में 12 विमान हादसे हुए
नेपाल में एयर इंडस्ट्री में पिछले कुछ सालों में काफी विकास हुआ है। यह कई कठिन और पहाड़ी वाले इलकों में भी सेवाएं दे रही हैं। हालांकि, खराब सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेनिंग की कमी की वजह से यहां अकसर हादसे होते रहते हैं।

नेपाल में हर साल औसत एक विमान हादसा होता है। साल 2010 से अब तक 12 प्लेन क्रैश हो चुके हैं। 14 जनवरी 2023 को यहां बड़ा विमान हादसा हुआ था। यति एयरलाइंस का प्लेन काठमांडू से 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया था। यह ATR-72 प्लेन था, जिसमें 68 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।

विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंडिंग से महज 10 सेकेंड पहले पहाड़ी से टकरा गया था। इससे प्लेन में आग लगी और वह खाई में जा गिरा था। हादसे में सभी 72 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले 29 मई 2022 को मस्टैंग जिले में एक एयरप्लेन क्रैश हुआ था। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हुई थी।

वहीं 2018 में काठमांडू के त्रिभुवन एयरपोर्ट के पास ही US-बांग्ला एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। इसमें 51 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 गंभीर रूप से घायल हो गए थे। नेपाल में लगातार हो रहे विमान हादसों को देखकर यूरोपीय यूनियन ने नेपाली कैरियर्स को अपने एयरस्पेस में बैन कर रखा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.