अरे यह क्या? आराम से क्रीज में पहुंच जाते रियान रिकेल्टन, बीच में आया KKR का गेंदबाज और हो गए रन आउट
Updated on
30-03-2026 11:28 AM
मुंबई: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। बता दें कि मुंबई ने 13 साल के बाद आईपीएल में अपने सीजन का पहला मैच जीता। मुंबई ने आईपीएल में अपना सबसे बड़ा टारगेट भी चेज किया। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर रियान रिकेल्टन भी अजीबोगरीब ढंग से रन आउट हुए।
किस तरह रन आउट हुए रियान रिकेल्टन?
दरअसल, मुंबई इंडियंस की पारी का 16वां ओवर डालने ब्लेसिंग मुजरबानी आए थे। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर रियान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे। रिकेल्टन ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला और 1 रन ले लिया। इसके बाद रिकेल्टन दूसरे रन के लिए भी क्रीज से बाहर आ गए थे। लेकिन तिलक वर्मा ने उन्हें मना कर दिया। अनुकूल रॉय ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट थ्रो किया।
रिकेल्टन वापस क्रीज में आराम से जा सकते थे और वो जा भी रहे थे। लेकिन जैसे ही थ्रो नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ आ रहा था तो बॉल पकड़ने के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी भी आ गए। हालांकि मुजरबानी रिकेल्टन के बीच में आ गए। इसके चलते रिकेल्टन समय से क्रीज में नहीं पहुंच पाए और गेंद आकर सीधा स्टंप्स पर लगी। अगर डाइरेक्ट हिट नहीं होता तो शायद रिकेल्टन पहुंच जाते।
रिकेल्टन ने 81 रन की खेली शानदार पारी
मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज करते हुए 43 गेंद में 81 रन की जोरदार पारी खेली। रिकेल्टन ने अपनी पारी में 8 छक्के और 3 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 188.37 का रहा। बता दें कि केकेआर ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट पर 220 रन 20 ओवर में बनाए थे। 221 रन का टारगेट एमआई ने 19.1 ओवर में चेज कर दिया।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…