हिंदुओं को लौटाया अब सिखों का फूलों से स्वागत... शहबाज ने प्रकाश पर्व पर कर दी नापाक हरकत, पाकिस्तानी हिंदू ने जमकर सुनाया
Updated on
06-11-2025 02:56 PM
इस्लामाबाद: गुरुनानक जी के प्रकाश पर्व के पहले पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है। पाकिस्तान ने बेहद घटिया हरकत करते हुए इस पवित्र दिन भी अपनी नफरत फैलाने की हरकत से बाज नहीं आया है। पाकिस्तान ने पहले तो हिंदुओं को गुरुनानक की जन्मभूमि पाकिस्तान के ननकाना साहिब जाने से यह कहते हुए रोक दिया कि वे सिख नहीं है। अब वह सिखों को रिझाने के लिए उनका स्वागत कर रहा है। पाकिस्तान की यह चाल भारत में हिंदुओं और सिखों में फूट डालने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। खासतौर पर जब सिखों के प्रथम गुरु हिंदुओं में भी पूजनीय हैं।
पाकिस्तान ने ननकाना साहिब जाने वाले सिख तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए शहर को बैनरों से सजाया है। ननकाना साहिब में 556 साल पहले सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था। हर साल उनके प्रकाश पर्व पर भारत से हजारों सिख और हिंदू ननकाना साहिब जाते हैं। इस बार की तीर्थयात्रा पिछली बार के मुकाबले काफी अलग है, जो भारत और पाकिस्तान के बीच मई में घातक झड़पों के बाद जमीनी सीमा बंद होने के बाद पहली बड़ी तीर्थयात्रा है।
पाकिस्तान ने हिंदुओं को जाने से रोका
हालांकि, पाकिस्तान का नफरती चेहरा 4 नवम्बर को सामने आ गया जब इसने वाघा बॉर्डर पर ननकाना साहिब जाने वाले हिंदू श्रद्धालुओं को प्रवेश करने से रोक दिया। ये सभी ननकाना साहिब में प्रकाश पर्व में हिस्सा लेने जा रहे थे और इन सबने दस्तावेज से जुड़ी औपचारिकता भी पूरी की थी। पाकिस्तान की तरफ से उन्हें यह कहते हुए रोक दिया गया कि आप हिंदू हैं, ननकाना साहिब नहीं जा सकते। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों को बॉर्डर पार करने की अनुमति होगी, जिनके दस्तावेजों में धर्म के रूप में सिख का उल्लेख है।
शहबाज सरकार की आलोचना
पाकिस्तान की इस हरकत की अब उसके अपने ही देश में आलोचना हो रही है और इसे हिंदुओं के साथ भेदभाव बताया जा रहा है। दिलीप खत्री नाम के एक यूजर ने शहबाज सरकार से सवाल पूछ लिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'शहबाज सरकार, क्या आप बता सकते हैं कि कितने भारतीय हिंदुओं को पाकिस्तान स्थित हिंगलाज माता मंदिर और कटास राज मंदिर जैसे पवित्र स्थलों के लिए वीजा मिला? कितने पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत स्थित हरिद्वार, केदारनाथ या दूसरे धार्मिक स्थलों के लिए वीजा दिया गया। ये समानता है या असमानता?'
पाकिस्तान में सिखों का स्वागत
इस बीच पाकिस्तान पहुंचने वाले सिख श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। 46 वर्षीय इंद्रजीत कौर ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि हमें चिंता थी कि पाकिस्तान की तरफ कैसे व्यवहार होगा, लेकिन यह बहुत अच्छा रहा। हमारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि लगभग 40,000 श्रद्धालु ननकाना साहिब में उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जुटे। गुरु नानक का जन्म 1469 ईस्वी में ननकाना साहिब में हुआ था। इसका पुराना नाम तलवंडी था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…