Select Date:

99 पर पहुंचने के बाद मारा छक्का, आईपीएल में बेंच पर रहे रचिन रविंद्र ने मैदान पर आते ही ठोका शतक

Updated on 28-05-2026 11:53 AM
बेलफास्ट (आयरलैंड): कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खिलाया। बेंच पर बैठे-बैठ रचिन वापस लौट गए। अब न्यूजीलैंड की टीम आयरलैंड के दौरे पर पहुंची है। पहले टेस्ट में आयरलैंड के खिलाफ रचिन ने शतक ठोक दिया है। चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे 26 साल के बल्लेबाज का यह टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद पहला मुकाबला था।

रचिन रविंद्र के बल्ले से 121 रन निकले

न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए सिर्फ 21 रनों पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए। चौथे नंबर पर उतरे रचिन रविंद्र ने 121 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 194 गेंदों का सामना किया और 11 चौकों के अलावा 4 छक्के मारे। अपने करियर का 21वां टेस्ट खेल रहे रचिन का यह 5वां शतक है। 99 के स्कोर पर आने के बाद रचिन ने छक्के से अपना शतक पूरा किया। आयरलैंड के हैरी टेक्टर की गेंद पर रचिन की पारी का अंत हुआ।

विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने भी शतक लगाया

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 100 रनों के अंदर 4 विकेट खो दिए थे। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर रचिन रविंद्र को विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल का साथ मिला। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 217 रनों की साझेदारी की। 173 गेंदें पर ब्लंडेल ने अपना छठा टेस्ट शतक पूरा किया। दिसंबर 2024 के बाद यह उनका टेस्ट में पहला शतक है।


पहले दिन न्यूजीलैंड ने 361 रन ठोके

आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर इस मुकाबले में पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पारी की दूसरी ही गेंद पर आयरलैंड को कप्तान टॉम लाथम का विकेट मिल गया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। डेवोन कॉन्वे भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। केन विलियमसन ने रचिन रविंद्र के साथ पारी संभाली लेकिन 36 रन ही बना सके। डैरेल मिचेल के बल्ले से सिर्फ एक रन निकला। स्टंप के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 361 रन है। 18 चौके और 2 छक्कों की मदद से टॉम ब्लंडेल 142 रन बनाकर नाबाद हैं तो डीन फॉक्सक्रोफ्ट 38 रन बना चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.