वर्तमान में ब्रांड भारत के अलावा दुबई और ब्रिटेन जैसे देशों के ग्राहकों को भी अपनी सेवाएं दे रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस स्टार्टअप ने लगभग 60 लाख से 96 लाख रुपये तक का शानदार सालाना रेवेन्यू अर्जित किया है। ईशा अब होटलों, रेस्तरां और स्कूलों के लिए यूनिफॉर्म सेगमेंट में अपने कारोबार को और ज्यादा विस्तार देने की योजना बना रही हैं। एक इंटरव्यू में ईशा ने कहा, 'मैंने कभी भी अपने सोशल मीडिया को संभालने के लिए बाहर से या किसी एजेंसी से किसी को नहीं रखा। मैं खुद ही कंटेंट शूट करती हूं, खुद पोस्ट करती हूं और पेज चलाने की बाकी प्रक्रियाएं संभालती हूं।'


