Select Date:

शेयर बाजार में फिर गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक फिसला; फिर भी कोटक महिंद्रा बैंक में क्यों आया बंपर उछाल?

Updated on 01-10-2026 12:11 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच आज एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दिखी। सेंसेक्स 200 अंक टूटकर 72,192.89 पर खुला। निफ्टी 50 भी लुढ़का और 22,543.70 पर अपने कारोबारी दिन की शुरुआत की।

इस बीच सेंसेक्स के 30 शेयरों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे अधिक उछाल दिखा। यह मार्केट की शुरुआत होते ही 2.68 फीसदी बढ़त के साथ हरे निशान में 428.80 पर ट्रेड करते हुए दिखा।
आइए जानते हैं कि सेंसेक्स और निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन हैं, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर क्यों उछले और इसके साथ ही जानेंगे कि भारतीय शेयर बाजार में विदेशी और घरेलू निवेशकों की ट्रेडिंग का अपडेट क्या है...

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी और 20 में गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स कौन रहे हैं?

10 बजे निफ्टी के 50 शेयरों के टॉप गेनर्स और लूजर्स

कोटक महिंद्रा बैंक शेयर में तेजी क्यों आई है?

बीते कई दिनों से मार्केट में गिरावट दिख रही है। इस बीच आज कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में बड़ा उछाल दिखा है। जानकार बता रहे हैं कि यह तेजी नए एमडी सह सीईओ के चयन के ऐलान के बाद आई है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोटक महिंद्रा बैंक ने आज गुरुवार को अनुप कुमार साहा को अपना नया एमडी और CEO नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2027 से प्रभावी होगी। अनुप का कार्यकाल तीन साल का होगा।

अनुप साहा की बात करें तो अभी वे कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास कुल 32 वर्षों से अधिक का अनुभव है, जिसमें 25 साल केवल बैंकिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय सेवाओं में बड़ा अनुभव शामिल है।

30 सितंबर को शेयर बाजार का हाल क्या था?

30 सितंबर को शेयर बाजार में गिरावट जारी रही थी। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 72,441.15 पर खुला था, जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 22,665.00 पर खुला। वहीं, जब साढ़े तीन बजे बाजार बंद हुआ तो सेंसेक्स 0.07 फीसदी यानी कि 48.78 अंक लुढ़ककर लाल निशान में 72,480.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.42 फीसदी यानी कि 95.75 अंक गिरकर 22,620.45 पर बंद हुआ था।
बुधवार को मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में बढ़त और 17 में गिरावट दिखी थी, जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 17 में बढ़त, 32 में गिरावट और एक में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। सेंसेक्स का इटरनल (जोमैटो) सबसे अधिक 2.31 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ था।

  1. आज सेंसेक्स की ओपनिंग कितने पर हुई?
    आज सेंसेक्स की ओपनिंग 72,192.89 पर हुई।
  2. आज निफ्टी की ओपनिंग कितने पर हुई?
    आज निफ्टी की ओपनिंग 22,543.70 पर हुई।
  3. बुधवार को शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने कितनी बिकवाली की?
    बुधवार को शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने 10,148 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली (बेचा) की।
  4. बुधवार को घरेलू निवेशकों ने कितनी खरीदारी की?
    बुधवार को घरेलू निवेशकों ने 11,272 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
  5. सोमवार 28 सितंबर को शेयर बाजार में निवेशकों को कितना नुकसान हुआ था?
    सोमवार 28 सितंबर को शेयर बाजार में निवेशकों को आठ लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ था। सेंसेक्स 1124.02 अंक और निफ्टी 360.25 अंक गिरा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: सरकार ने डीजल और विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में एक बार फिर कटौती की है। वित्त मंत्रालय की ओर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: भारत का विदेशी कर्ज मार्च तिमाही के मुकाबले जून तिमाही में 15.4 अरब डॉलर बढ़कर 778.2 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बुधवार को जारी…
 01 October 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है ईशा खैतान की। वह लुधियाना की रहने वाली हैं। उन्‍होंने कॉलेज की पढ़ाई के साथ ही बिजनेस में कदम रख दिए थे। कड़ी मेहनत और…
 01 October 2026
नई दिल्ली: टाटा गुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के सबसे बड़े शेयरहोल्डर टाटा ट्रस्ट्स की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इसके चेयरमैन नोएल टाटा हैं। वेणु श्रीनिवासन के बाद…
 01 October 2026
मुंबई: इस साल अगस्त महीने में कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे लगता है कि लोगों को लोन या क्रेडिट पर उधार मिलने में परेशानी हो रही है। तभी तो…
 01 October 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच आज एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजार में…
 01 October 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में सितंबर में भारी बिकवाली देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी 6% लुढ़क गए। इसी तरह BSE मिडकैप 150 में 6.6% और BSE…
 30 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया क्षेत्र में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव, कच्चे तेल की कीमत में बढ़त, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल, रुपये में डॉलर के मुकाबले कमजोरी और विदेशी निवेशकों…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारत में यूट्यूब का क्रिएटर इकोसिस्टम तेजी से बड़ा आर्थिक क्षेत्र बनता जा रहा है। यूट्यूब की 2025 इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेटफॉर्म के क्रिएटिव इकोसिस्टम ने साल…
Advt.