मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं... न्यूयॉर्क का मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी का पहला संबोधन, भारत का जिक्र
Updated on
05-11-2025 01:36 PM
न्यूयॉर्क: भारतीय मूल के मुस्लिम उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क मेयर इलेक्शन जीत लिया है। वहीं, उन्होंने इलेक्शन जीतने के बाद अपने पहले भाषण में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिया है। उन्होंने अपने पहले भाषण में कहा है कि "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों को याद करता हूं।"डे मोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ममदानी का मुकाबला इस महत्वपूर्ण मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो, जो एक स्वतंत्र उम्मीदवार थे, उनके साथ और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा से था। ममदानी ने दोनों को हराकर चुनाव जीत लिया है।
डेमोक्रेट उम्मीदवार ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में 948,202 वोट (50.6 प्रतिशत) हासिल कर जीत हासिल की। जबकि कुओमो को 776,547 वोट (41.3 प्रतिशत) मिले, जबकि स्लीवा को 137,030 वोट मिले। एनवाईसी चुनाव बोर्ड ने कहा कि 1969 के बाद पहली बार दो मिलियन वोट डाले गए, जिनमें मैनहट्टन में 444,439 वोट पड़े, उसके बाद ब्रोंक्स (187,399), ब्रुकलिन (571,857), क्वींस (421,176) और स्टेटन आइलैंड (123,827) का स्थान रहा।
ममदानी के पहले संबोधन में नेहरू का जिक्र जोहरान ममदानी ने जीत हासिल करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि "मैं जवाहरलाल नेहरू के शब्दों के बारे में सोचता हूं। इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की तरफ कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज रात हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।" इसके अलावा अपने संबोधन में ममदानी ने उन न्यू यॉर्कवासियों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया और कहा कि वह उनका विश्वास जीतने के अवसर के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आपके विश्वास के योग्य साबित करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद।" उन्होंने कहा कि "मैं हर सुबह एक ही उद्देश्य के साथ जागूंगा, कि इस शहर को आपके लिए कल से बेहतर बनाना।"
ममदानी ने इसके अलावा अपने पहले संबोधन में कहा कि "दोस्तों, हमने एक राजनीतिक वंश को उखाड़ फेंका है। मैं एंड्रयू कुओमो के निजी जीवन में उनके अच्छे भविष्य की कामना करता हूं, लेकिन आज रात मैं आखिरी बार उनका नाम लूंगा क्योंकि हम एक ऐसी राजनीति का पन्ना पलट रहे हैं जो बहुतों को छोड़ देती है और केवल कुछ लोगों को जवाबदेह ठहराती है। न्यूयॉर्क, आज रात आपने काम कर दिखाया।"
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…