'मैं दोनों की गारंटी लेता हूं', रोहित-विराट को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज का बयान, वर्ल्ड कप 2027 को लेकर किया बड़ा दावा
Updated on
24-06-2026 12:43 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा होने चाहिए या नहीं? पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का कहना है कि उन्हें दोनों पर भरोसा है। रोहित-विराट को हर हाल में विश्व कप की टीम में होना चाहिए। कैफ ने खास तौर से शर्मा की फिटनेस और प्रतिबद्धता की तारीफ की है। साथ ही कहा कि युवा खिलाड़ियों को इनके इर्द-गिर्द खेलना चाहिए।
मोहम्मद कैफ ने रोहित-विराट को लेकर दिया बयान
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तैयारियों पर बात की। कैफ ने कहा कि वे रोहित और विराट की गारंटी ले सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की गारंटी ले सकता हूं। रोहित अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, वह खुद को आगे बढ़ाएंगे और किसी न किसी तरह खेलने में सफल रहेंगे। चोट किसी को भी लग सकती है। यहां तक कि युवा खिलाड़ियों को भी।
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी में बदलाव के बारे में कैफ ने कहा, 'उनके अंदर वह जुनून है और उनका स्वभाव उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखाई देता है। कप्तान के रूप में और खिलाड़ी के रूप में उनकी बल्लेबाजी में काफी अंतर है। उनका दृष्टिकोण बदल गया है। अब वह हर गेंद पर हमला करने की कोशिश नहीं करते।'
चैंपियन बनने का प्रबल दावेदार होगा भारत
मोहम्मद कैफ ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भारतीय टीम में विश्व कप 2023 के मुकाबले कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। विराट और रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या भी टीम के लिए अहम होने वाले हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि 2027 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन लगभग वही होगी। जिसने 2023 विश्व कप खेला था। टीम के अधिकांश खिलाड़ी वही रहेंगे। आपके पास जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी होंगे। इसलिए भारत के पास अच्छे मौके होंगे। बुमराह, कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के साथ भारत खिताब का प्रबल दावेदार होगा।'
इंग्लैंड में नजर आएंगे विराट-रोहित
इसके साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच की वनडे सीरीज खेलने वाली है। 14 जुलाई से इस श्रंखला की शुरुआत होगी। रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 16, 48 और 76 रन की पारी खेली थी। अब उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होने वाली है। दूसरी ओर विराट कोहली चोटिल होने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…