अफगानिस्तान पर हमला किया तो इस्लामाबाद को तबाह कर देंगे... तालिबान की पाकिस्तान को खुली धमकी, तुर्की शांति वार्ता फेल
Updated on
28-10-2025 04:06 PM
इंस्ताबुल: तुर्की में पाकिस्तान के साथ चल रही बैठक के दौरान तालिबान ने साफ शब्दों में कहा है कि अफगानिस्तान के किसी भी हिस्से में अगर हमला होता है तो इस्लामाबाद को तबाह कर दिया जाएगा। तुर्की में पाकिस्तान से बैठक को लेकर तालिबान ने टोलो न्यूज से कहा है कि पाकिस्तान के किसी भी हमले का जवाब दिया जाएगा और अगर अफगानिस्तान की जमीन पर बमबारी की गई, तो "इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा।"सूत्रों ने टोलो न्यूज से आगे कहा कि अफगान पक्ष वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में ऐसी प्रतिबद्धता का अभाव है और उन्होंने इस्लामिक अमीरात से पाकिस्तान की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस्तांबुल में वार्ता में बाधा डालने की कोशिश की है
तालिबान ने इस्लामाबाद में हमला करने की दी धमकी सूत्रों के हवाले से टोलोन्यूज को बताया है कि अफगानिस्तान इस्लामिक अमीरात के प्रतिनिधिमंडल ने तुर्की बैठक के दौरान रचनात्मक बातचीत करने और समस्या का समाधान निकालने की पूरी कोशिश की, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष इस इरादे से सहमत नहीं दिखा। सूत्र ने आगे कहा कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के भीतर कोई समन्वय नहीं दिख रहा था और साफ तर्क पेश करने के बजाय, वे बातचीत की टेबल से पीछे हटने और भागने पर आमादा थे। बातचीत के दौरान, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने अफगान पक्ष से यह स्वीकार करने को कहा कि टीटीपी के हमलों के दौरान पाकिस्तान को अफगान धरती पर हमले करने का अधिकार है।लेकिन तालिबान ने साफ शब्दों में इससे इनकार कर दिया। तालिबान ने पाकिस्तान से कहा है कि टीटीपी का मुद्दा उसकी घरेलू समस्या है और तालिबान का इससे कोई लेनादेना नहीं है। इसके अलावा तालिबान ने कहा कि अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान में कहीं भी हमला करता है तो उसे 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा और इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा। तालिबान की इस धमकी के साथ ही साफ हो गया है कि तालिबान और पाकिस्तान के बीच तुर्की शांति वार्ता नाकाम हो गई है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…