अमेरिका में विदेशी ट्रक चालकों के वीजा जारी करने पर तत्काल रोक, भारतीय ड्राइवर की लापरवाही से हुआ था बड़ा हादसा
Updated on
22-08-2025 12:30 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका ने कमर्शियल ट्रंक ड्राइवर के लिए सभी प्रकार के वर्कर वीजा जारी करने पर तत्काल रोक लगा दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। रुबियो ने लिखा, 'हम तत्काल प्रभाव से कमर्शियल ट्रक ड्राइवरों के लिए सभी प्रकार के श्रमिक वीजा जारी करने पर रोक लगा रहे हैं।' यह फैसला एक घातक सड़क हादसे के बाद लिया गया है, जिसने राष्ट्रपति ट्रंप के धुर समर्थकों में गुस्से की लहर पैदा कर दी है।
रुबियो ने एक्स पर पोस्ट में कहा, 'अमेरिकी सड़कों पर बड़े ट्रैक्टर-ट्रेलर ट्रक चलाने वाले विदेशी चालकों की बढ़ती संख्या अमेरिकी जीवन को खतरे में डाल रही है और अमेरिकी ट्रक चालकों की आजीविका को कम कर रही है। रुबियो की कार्रवाई एक ट्रक चालक के फ्लोरिडा में हाईवे पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने और इसके चलते घातक हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद हुई है।'
भारतीय मूल के ड्राइवर पर आरोप
संघीय अधिकारियों के अनुसार, भारत के रहने वाले ट्रक चालक हरजिंदर सिंह कथित तौर पर मेक्सिको से अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुए थे और दुर्घटना के बाद अंग्रेजी बोलने में असफल पाए गए थे। सिंह पर अवैध रूप से यू-टर्न लेने के प्रयास का आरोप है, जिससे एक मिनीवैन में तीन तीन लोगों की ट्रक से टक्कर हो गई और उनकी मौत हो गई। हरजिंदर पर वाहन दुर्घटना में हत्या के तीन आरोप लगाए गए हैं।
ट्रंप प्रशासन ने बदला था नियम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने विदेशी ट्रक चालकों से संबंधित नियमों को कड़ा करने के लिए कई कदम उठाए हैं। अप्रैल में ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें अधिकारियों को अमेरिका में कमर्शियल ट्रक चालकों के अंग्रेजी मानकों को पूरा करने की एक लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को लागू करने का निर्देश दिया गया था। इस आदेश ने 2016 के एक निर्देश को उलट दिया था, जिसने निरीक्षकों को किसी चालक को सेवा से हटाने के एकमात्र कारण के रूप में अंग्रेजी न बोल पाने को अनदेखा करने की अनुमति दी थी।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…