इमरान खान की बहन अलीमा को दो लड़कियों ने मारे अंडे, बाल-बाल बचा चेहरा, वीडियो
Updated on
06-09-2025 01:44 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान पर अंडा फेंका गया है। रावलपिंडी की अडियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बात करते समय अलीम पर अंडे से हमला किया गया। इमरान खान फिलहाल अडियाला जेल में बंद हैं। इमरान की बहन अलीमा शुक्रवार को जेल के बाहर इमरान के मुकदमों के बारे में बोल रही थी। इसी दौरान उन पर अंडा फेंकने की घटना हुई। अलीमा पर अंडे फेंकने वाली महिला को हिरासत में ले लिया गया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मीडिया से बात करते समय अलीमा पर अचानक अंडा फेंका जाता है, जो सीधे उनको आकर लगता है। इसके बाद इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक अंडे फेंकने वाली दोनों महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लेते हैं। पीटीआई समर्थकों ने दोनों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया।
पीटीआई की समर्थक हैं दोनों
रावलपिंडी पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गईं महिलाएं पीटीआई पार्टी की समर्थक हैं। ये दोनों अखिल सरकारी कर्मचारी महागठबंधन के सदस्यों के साथ अपनी मांगों के विरोध में प्रदर्शन करने आई थीं। बयान में कहा गया है कि अलीमा के दोनों महिलाओं के सवालों का जवाब ना देने पर अंडा फेंका गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर अडियाला चौकी ले आई।
पीटीआई ने अलीमा पर अंडा फेंकने की घटना की शर्मनाक बताते हुए कहा कि महिलाओं को राजनीतिक उद्देश्यों के लिए भेजा गया था। पार्टी ने अपने बयान में कहा, 'इन महिलाओं को एक खास एजेंडे के तहत अलीमा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भेजा गया था। पाकिस्तान की ज्यादातर प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने भी अलीमा पर हमले की आलोचना की है।
इमरान खान पर कई मुकदमे
पाकिस्तान के पीएम और पीटीआई के संस्थापक इमरान खान कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं। वह बीते हुए दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। इस साल जनवरी में एक पाकिस्तानी न्यायाधिकरण ने खान को 14 साल जेल की सजा सुनाई थी। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी जमीन की हेराफेरी से जुड़े मामले में सात साल की सजा सुनाई गई है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…