Select Date:

भोपाल में युद्ध की आड़ में गैस एजेंसी ने की 418 सिलिंडरों की कालाबाजारी, खाद्य विभाग ने साधी चुप्पी

Updated on 09-05-2026 11:40 AM
भोपाल। ईरान और इज़राइल के बीच हुए भयंकर युद्ध के चलते पिछले दिनों एलपीजी गैस सिलिंडरों की किल्लत हो गई थी। इसी बीच गैस एजेंसी संचालकों व कर्मचारियों ने सिलिंडरों की कालाबाजारी कर आर्थिक मुनाफा कमाया है। इसी बीच शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न गैस एजेंसियों पर छापामार कार्रवाई कर सिलिंडरों की गड़बड़ियां पकड़ी थीं, लेकिन अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

सिलिंडर की गड़बड़ी के मामलों में हालात यह है कि फिनिक्स एचपी गैस एजेंसी पर पूरा सिस्टम मेहरबान बना हुआ है। तत्कालीन एडीएम सुमित पांडे के कोर्ट ने एजेंसी संचालक को 29 अप्रैल तक अपना जवाब पेश करने का नोटिस दिया था, लेकिन अब तक खाद्य विभाग के रिटायर एएसओ बीपी शर्मा ने एडीएम कोर्ट में जवाब पेश नहीं किया है।

दोहरी कार्रवाई पर भी सवाल

इधर जिला प्रशासन की दोहरी कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों एक युवक द्वारा एक सिलिंडर की कालाबाजारी करने पर खाद्य विभाग ने उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी थी, जबकि 418 सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के बाद भी संचालक पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। एडीएम प्रकाश नायक का कहना है कि फाइल देखने के बाद जवाब मांगा जाएगा।

संचालक ने कहां बेचे उपभोक्ताओं के सिलिंडर, नहीं पता

गैस कंपनियों ने 35 दिन में सिलिंडर बुक करने और आठ से दस दिन में डिलीवरी देने का प्रविधान कर दिया। इसी का फायदा उठाकर फिनिक्स गैस एजेंसी संचालक ने 418 सिलेंडरों की कालाबाजारी कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद एचपीसीएल कंपनी ने एजेंसी सस्पेंड कर दी थी, हालांकि करीब साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर बहाल कर दिया गया है। जबकि जिला प्रशासन आम लोगों के साथ की गई ठगी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

23 दिन गुजर जाने के बाद भी खाद्य विभाग यह पता नहीं लगा पाया है कि जिन उपभोक्ताओं के डिलीवरी मैसेज आए थे, एजेंसी संचालक ने उनके सिलिंडर कहां बेचे हैं।

खाद्य विभाग ने इनमें दर्ज करवाई एफआईआर

जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि अप्रैल में राजू मेवाड़ा निवासी बैरागढ़ चीचली को अवैध रूप से घरेलू गैस की रिफिलिंग, सलमान खान निवासी जहांगीराबाद को घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने और श्याम सिंह को सिलिंडरों के अवैध परिवहन करने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.