पाकिस्तान में पिता के सिर पर तनी थी बंदूक तभी छोटी बच्ची ने किया कुछ ऐसा पिघला बदमाश का दिल, लूट छोड़कर करने लगा प्यार, वीडियो
Updated on
18-11-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में एक दुकान के अंदर सीसीटीवी में एक अनोखी घटना सामने आई है, जिसे देखकर आप इमोशनल हो जाएंगे। यहां एक छोटी बच्ची ने अपने पिता की जान मुश्किल में देखकर कुछ ऐसा किया जिसे देखकर दुकान लूटने आए हथियारबंद बदमाश को भी अपना इरादा बदलना पड़ा। बच्ची के चलते बदमाश न केवल खाली हाथ लौट गया, बल्कि लूटा हुआ सामान भी वहीं छोड़ गया। सीसीटीवी फुटेज में दुकानदार अपनी लगभग चार या पांच साल की बच्ची के साथ काउंटर के पीछे बैठा है, तभी एक बदमाश दुकान के अंदर घुसता है। उसके हाथ में बंदूक है जिसे वह दुकानदार पर तान देता है और उसके मोबाइल फोन और कैश मांगता है।
बदमाश को बच्ची बढ़ाती है लॉलीपॉप
हथियारबंद बदमाश दुकानदार के साथ मारपीट भी कर रहा होता है, तभी पास में पिता के पास बैठी मासूम अपना लॉलीपॉप उसकी तरफ बढ़ाती है। बच्ची को ऐसा करते देख बदमाश तुरंत रुक जाता है। वीडियो में दिखाई देता है कि बच्ची के लॉलीपॉप बढ़ाते ही वह पैसे और फोन काउंटर पर रख देता है। इसके बाद वह बच्ची को लॉलीपाप खाने के लिए इशारा करता है।
इतना ही नहीं, कुछ पल में ही वह बच्ची की तरफ बढ़ता है तो उसे प्यार से सिर पर चूमता है और बिना किसी को नुकसान पहुंचाए दुकान से चला जाता है। इस दौरान वह छीना हुआ मोबाइल और पैसे भी वहीं छोड़ देता है। इस क्लिप को शेयर करते हुए बताया गया है कि कैसे एक बच्ची की मासूमियत भी बड़े से बड़े बदमाश के इरादे को बदल सकती है।
कराची का बताया जा रहा वीडियो
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है कि यह वीडियो कराची के गुलशन-ए-शमीम इलाके के अजीजाबाद इलाके का है, जहां से एक बहादुर आदमी ने खतरे का सामना करते हुए जबर्दस्त हिम्मत दिखाई और लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया। हालांकि, वीडियो की लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही यह पाकिस्तानी की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कराची में बढ़ती स्ट्रीट क्राइम की ओर इशारा करता है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…