भारत-पाकिस्तान परमाणु हथियार लेकर तैयार थे... ट्रंप ने ऑपरेशन सिंदूर पर किया नया दावा, बताया कैसे रोका युद्ध
Updated on
20-11-2025 12:40 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध रोकने का दावा किया है। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पड़ोसी मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान न्यूक्लियर वॉर में जाने वाले थे, जिसे उन्होंने भारी टैरिफ की धमकी देकर रोक दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि उन्होंने 350% प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप इसके पहले भी दर्जनों बार भारत और पाकिस्तान के बीच मई में युद्ध रुकवाने का क्रेडिट खुद को चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब उन्होंने 350% टैरिफ लगाने की धमकी का दावा किया है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच 88 घंटे के युद्ध के दौरान नई दिल्ली और इस्लामाबाद को आर्थिक नुकसान के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, 'भारत और पाकिस्तान, वे परमाणु हथियार लेकर बाहर निकलने वाले थे। मैंने कहा, ठीक है, आप कर सकते हैं, लेकिन मैं हर देश पर 350 प्रतिशत टैरिफ लगा रहा हूं। अब अमेरिका के साथ कोई व्यापार नहीं होगा।'\
परमाणु युद्ध रोकने का दावा
ट्रंप ने दावा किया कि दोनों तरफ से उनसे ऐसा न करने की अपील की गई।' ट्रंप ने आगे बोलते हुए कहा, 'वे बोले, नहीं, नहीं आप ऐसा नहीं कर सकते। मैंने कहा, मैं यह करने जा रहा हूं। मेरे पास वापस आओ और मैं इसे हटा दूंगा, लेकिन मैं नहीं होने दूंगा कि आप लोग एक-दूसरे पर परमाणु हथियार चलाओ, लाखों लोगों को मारे और लॉस एंजेल्स पर न्यूक्लियर धूल उड़े। मैं ऐसा नहीं करने जा रहा।'
350% टैरिफ लगाने की धमकी
ट्रंप ने आगे कहा, 'उन्होंने कहा, हमें यह पसंद नहीं है। मैंने कहा, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि आपको पसंद है या नहीं।' उन्होंने दावा किया कि वह पूरी योजना के साथ तैयार थे। 'मैंने उस युद्ध को खत्म करने के लिए 350% टैरिफ लगाने की धमकी दी। अगर आप ये (युद्ध) नहीं करते हैं, तो हम एक अच्छी ट्रेड डील करेंगे।'
इसके बाद ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पर तंज कसा और कहा, कोई दूसरा राष्ट्रपति ऐसा नहीं करता... जो बाइडन को तो यह भी नहीं पता होता कि हम किन देशों की बात कर रहे हैं। उन्हें कोई आइडिया नहीं होता और पूरी दुनिया नर्क बन जाती। उन्होंने कहा, मैं इन सबको सुलझाने के लिए टैरिफ का इस्तेमाल किया। आठ (युद्ध) में से 5 इकनॉमी की वजह से, ट्रेड की वजह से और टैरिफ की वजह से सुलझाए गए।
शहबाज शरीफ का किया जिक्र
ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध रोकने के लिए धन्यवाद दिया था। ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को कोट किया, 'उन्होंने असल में कहा, मैंने लाखों लोगों को बचाया। उन्होंने सिसी के सामने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने लाखों लोगों की जान बचाई है।' पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मिस्र में आयोजित गाजा शांति सम्मेलन के मौके पर मंच से ट्रंप की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी समेत कई देशों के नेता मंच पर मौजूद थे।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…