अफगानिस्तान ने क्या कहा
प्रतिनिधिमंडल के भारत पहुंचने से पहले, अफगानिस्तान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अजीजी की यात्रा के दौरान बंदरगाह के माध्यम से द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाना चर्चा का एक प्रमुख एजेंडा होगा। अफगान मंत्रालय ने वाणिज्य मंत्री के इस दौरे को लेकर कहा, "यात्रा के दौरान, अफगान प्रतिनिधिमंडल प्रगति मैदान अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का दौरा करते हुए, भारत सरकार के उच्च पदस्थ अधिकारियों से मुलाकात करेगा। उच्च पदस्थ अधिकारियों में विदेश और वाणिज्य मंत्री, व्यापारी, निवेशक और दोनों देशों के निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित सदस्य शामिल हैं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग का विस्तार करना, व्यापार संबंधों को सुगम बनाना, संयुक्त निवेश के अवसर पैदा करना और क्षेत्र के पारगमन मार्गों में अफगानिस्तान की भूमिका को मजबूत करना है।"


