संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकवाद पर भारत की दहाड़, जमकर बोला हमला, दुनिया को दिखाया 'आतंकिस्तान' का असली चेहरा
Updated on
04-10-2024 02:12 PM
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने आतंकवाद को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान को सुनाया है। यूएन में भारत के प्रतिनिधि ने गुरुवार को कहा, 'आतंकवाद दुनिया की शांति के लिए खतरा है। आतंकवाद पूरी दुनिया की सुरक्षा पर बड़ा खतरा है। क्रॉस बॉर्डर नेटवर्क भी इनमें से एक हैं। आतंकियों ने टेक्नोलॉजी से अपनी ताकत बढ़ा ली है। वह आज के समय ड्रोन से लैस हो चुके हैं। आतंकवाद से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से हराया जा सकता है, जो कि राजनीतिक बंटवारे के कारण भ्रामक बना हुआ है।'
भारत की ओर से आगे कहा गया कि आतंकवाद से कैसे लड़ा जाए इस पर दुनिया अभी एकमत नहीं हो सकी है। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, 'आतंकवाद पर दुनिया 9/11 के हमलों के बाद जागी है। नवंबर 1996 में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद पर एक व्यापक सम्मेलन के पहले मसौदे को प्रसारित करने की पहल की। इसे लगभग 30 वर्ष होने वाले हैं पर सहमति नहीं बनी है।' भारत ने आगे पाकिस्तान की ओर से भेजे जाने वाले आतंकवाद का भी जिक्र किया।
पाकिस्तान को जमकर सुनाया
भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, 'दुनिया ने जब आतंकवाद को गंभीरता से नहीं लिया था तब से भारत सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहा है। पिछले तीन दशक में भारत के हजारों लोग मारे गए हैं। 2008 का मुंबई आतंकी हमला, 2016 का पठानकोट एयरबेस हमला और 2019 में पुलवामा में आत्मघाती हमला इनमें से एक है। भारत जीरो टॉलरेंस दिखाते हुए आतंकवाद से लड़ेगा।'
खुद को पीड़ित दिखाता है पाकिस्तान
उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे देशों के कारण 15 साल बाद भी 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आज भी सरकारी सुविधाओं के साथ इन देशों में घूमते हैं। ऐसे देश सिर्फ आतंकवाद को उचित ही नहीं ठहराते,बल्कि इनकी सरकारें और एजेंसियां इसे अपनी स्टेट पॉलिसी बना लेती हैं। अपने कुख्यात एजेंडे से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे देश खुद को आतंकवाद पीड़ित के रूप में पेश करते हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैसे लश्कर ए तैयबा, जैश ये मोहम्मद भारत की जमीन पर हमले करते रहे हैं। मजबूत कानूनी ढांचा स्थापित करने की जरूरत है।'
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…