Select Date:

अफगानिस्तान के एयर डिफेंस की मरम्मत करने भारत ने भेजा तकनीशियन, पाकिस्तान का दावा, MANPADS क्या होते हैं?

Updated on 18-10-2025 02:20 PM
इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान और तालिबान के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है। शुक्रवार रात पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेट खिलाड़ियों की मौत हो गई है। लेकिन इन सबके बीच दावा किया गया है कि भारत ने अपनी टेक्निकल टीम को अफगानिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की मरम्मत करने के लिए काबुल भेज दिया है। ये रिपोर्ट असल में दो सोर्स से की गई हैं। अफगान एयर डिफेंस सिस्टम की मरम्मत को लेकर पहला दावा अफगानिस्तान की मीडिया ने किया था। वहीं अब दूसरा दावा पाकिस्तान के सीनियर जर्नलिस्ट जावेद चौधरी ने किया है। जावेद चौधरी ऊर्दू भाषा के कॉलमनिस्ट हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत ने रूसी और अमेरिकी हथियारों की मरम्मत के लिए अपनी टीम को काबुल भेज दिया है।

वहीं अभी तक किसी स्वतंत्र स्रोत ने भी पाकिस्तान के आरोपों की पुष्टि नहीं की है। इसीलिए ये पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा का हिस्सा भी हो सकता है। 16 अक्टूबर को जावेद चौधरी ने एक लेख में दावा किया है कि भारत, अफगानिस्तान को रूसी और अमेरिकी मैन-पोर्टेबल एयर-डिफेंस सिस्टम्स (MANPADS) को फिर से एक्टिव करने में मदद कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय तकनीशियन अफगानिस्तान भेजे गए हैं ताकि वहां मौजूद इन पोर्टेबल मिसाइल सिस्टम्स को दोबारा चालू किया जा सके और तालिबान बलों को इनके इस्तेमाल की ट्रेनिंग दी जा सके।
अफगानिस्तान के एयर डिफेंस की मरम्मत कर रहा भारत?
जावेद चौधरी ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली इन हथियारों की मरम्मत और स्थानीय उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने में काबुल की मदद कर रही है, ताकि पाकिस्तान वायुसेना (PAF) के लड़ाकू विमानों को निशाना बनाया जा सके। जावेद चौधरी पाकिस्तान के ऊर्दू अखबार डेली एक्सप्रेस में कॉलम लिखते हैं और उन्होंने अपने लेख में इसे पाकिस्तान की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन बताया है। जावेद चौधरी के अलावा भी पाकिस्तान के कई पत्रकारों और मीडिया के लेखों में आरोप लगाया गया है कि भारत, तालिबान की मदद कर रहा है। चौधरी के मुताबिक यह पहल सिर्फ हथियारों की मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि अफगान बलों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ "प्रभावी प्रतिरोध" बनाने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि तालिबान, अब भारत के साथ मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ रणनीतिक साझेदारी बना रहा है।
आपको बता दें कि भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ अफगानिस्तान की संप्रभुता के पक्ष में एकजुटता दिखाई है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर अपने पड़ोसी देशों में आतंकवाद को प्रायोजित करने का जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर पिछले हफ्ते उस वक्त हमला किया था जब तालिबान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर आए थे। उसके बाद से ही दोनों देशों के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हो चुके हैं। तालिबान ने काबुल पर हुए हमले के बाद जवाबी पलटवार करते हुए पाकिस्तान के दर्जनों सैन्य चौकियों पर एकसाथ हमले किए थे। जिनमें पाकिस्तानी सेना के 58 जवानों की मौत होने का दावा किया गया।
MANPADS एयर डिफेंस सिस्टम क्या होते हैं?
आपको बता दें कि तालिबान अब भी सोवियत काल के SA-7 ग्रेल मिसाइलों और 1980 के दशक के अमेरिकी स्टिंगर MANPADS पर निर्भर है, जो पिछले कई सालों से निष्क्रिय पड़े हैं। MANPADS यानी Man-Portable Air-Defense Systems कंधे से दागे जाने वाले मिसाइल सिस्टम होते हैं। इन्हें एक सैनिक अकेले ऑपरेट कर सकता है। इनका मुख्य मकसद कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान, हेलीकॉप्टर या ड्रोन को निशाना बनाना होता है। MANPADS इंफ्रारेड, लेजर या रेडियो गाइडेंस टेक्नोलॉजी से लक्ष्य को ट्रैक करते हैं। सोवियत संघ का SA-7 Grail और अमेरिका का FIM-92 Stinger इसके प्रमुख उदाहरण हैं। 1980 के दशक में अफगान युद्ध के दौरान स्टिंगर मिसाइलों ने सोवियत हेलीकॉप्टरों को भारी नुकसान पहुंचाया था। आज भी ये सिस्टम आधुनिक युद्ध में बेहद प्रभावी और रणनीतिक हथियार माने जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.