बॉलीवुड स्टाइल स्क्रिप्ट में भारतीय सेना... वेस्टर्न कमांड की ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चेतावनी से बौखलाई पाकिस्तानी सेना, उगला जहर
Updated on
15-10-2025 12:52 PM
इस्लामाबाद: भारत की वेस्टर्न कमाड के प्रमुख की चेतावनी के बाद पाकिस्तान की सेना बौखला गई है। ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों बुरी तरह से पिटने के बाद पाकिस्तान की सेना भारत पर अनर्गल आरोप लगा रही है। पाकिस्तान सेना ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह हालिया सीमा संघर्ष के बाद "इतिहास को अपनी मर्जी से गढ़ने की कोशिश कर रहा है" और इसके लिए "बॉलीवुड-स्टाइल की काल्पनिक कहानियां" गढ़ी जा रही हैं।
बुधवार को पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा है कि "भारतीय नेतृत्व सीमा पर हुई मई की झड़प के परिणामों को स्वीकार नहीं कर पा रहा और झूठे और बनावटी नैरेटिव के जरिए अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहा है।" आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने अपनी जनता को बताया है कि उसने मई संघर्ष में भारत को हरा दिया था, जिसके बाद पाकिस्तान में रैलियां निकाली गईं थीं। लेकिन अब जैसे जैसे पाकिस्तानी अवाम को पता चल रहा है कि उनकी पिटाई कैसे की गई थी, तो अब पाकिस्तानी सेना कुछ से कुछ आरोप लगाकर अपना मुंह छिपा रही है।
पाकिस्तानी सेना के भारत पर आरोप ISPR के बयान में कहा गया है कि "स्पष्ट रूप से, भारतीय नेतृत्व इतिहास को अपनी मर्जी से ढालने की कोशिश कर रहा है और इसके लिए बेसिर-पैर की, बॉलीवुड-स्टाइल में स्क्रिप्ट तैयार की जा रही हैं।" बयान में आगे कहा गया कि भारतीय सेना और राजनीतिक नेतृत्व "मारका-ए-हक में अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं और उनके झूठ अब पूरी तरह उजागर हो चुके हैं।" पाकिस्तान सेना ने कहा कि भारत बार-बार आतंकवाद के आरोप दोहरा रहा है जिन्हें पाकिस्तान पहले ही कई बार खारिज कर चुका है। इसके अलावा पाकिस्तान की सेना ने ये भी कहा कि "बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले, भारतीय सैन्य नेतृत्व ने वही भ्रामक, मनगढ़ंत और भड़काऊ प्रचार करना शुरू कर दिया है जो वे भारत में हर राज्य के चुनावों से पहले दोहराते हैं।
ISPR का ये बयान उस वक्त आया है जब भारतीय सैन्य नेतृत्व ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस यानि DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा था कि मई में हुए संघर्ष में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गये थे। इसके अलावा, भारत के पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए दावा किया कि "पाकिस्तान में भारत से लड़ने की क्षमता नहीं है" और उन्होंने पहलगाम जैसी किसी और घटना के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर 2.0 की चेतावनी दी थी।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…