Select Date:

तुर्की की नाक के नीचे सबसे बड़े दुश्मन के साथ भारतीय नौसेना का युद्धाभ्यास, एर्दोगन के 'ब्लू होमलैंड स्ट्रैटजी' को सीधी चुनौती

Updated on 27-08-2025 12:41 PM
अंकारा/एथेंस: भारत ने तुर्की को बहुत बड़ा स्ट्रैटजिक झटका देते हुए उसके सबसे बड़े दुश्मन ग्रीस के साथ पूर्वी भूमध्यसागर में नौसैनिक अभ्यास किया है। शुक्रवार 22 अगस्त को क्रेते के उत्तरी समुद्री क्षेत्र में भारतीय नौसेना के एचएस रिट्सोस और आईएनएस तमाल के बीच एक पासिंग अभ्यास आयोजित किया गया था। इस दौरान भारतीय नौसेना ने कम्युनिकेशन और एडवांस युद्धाभ्यास किया है। इस ज्वाइंट नेवल एक्सरसाइज के दौरान ऑपरेशनल तत्परता बढ़ाने और युद्ध की क्षमता का स्तर बढ़ाने को लेकर युद्धाभ्यास किया गया।

हालांकि क्रेते के उत्तर में आयोजित इस पासिंग एक्सरसाइज को भले ही सिर्फ टेक्नोलॉजिकल कम्युनिकेशन और मैन्युवरिंग ड्रिल के रूप में दिखाया गया है, लेकिन इसके जरिए भारत ने तुर्की को बहुत बड़ा स्ट्रैटजिक संदेश दिया है। यह क्षेत्र पहले से ही तुर्की और ग्रीस के बीच समुद्री सीमाओं, गैस भंडारों और नौसैनिक प्रभुत्व को लेकर खींचतान का केन्द्र रहा है। ऐसे में भारतीय नौसेना का वहां पहुंचना और ग्रीस के साथ नौसैनिक उपस्थिति दर्ज कराना, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन के लिए एक नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
नौसैनिक अभ्यास तुर्की को संदेश क्यों है?
तुर्की ब्लैक सी और भूमध्यसागर के बीच खुद को एक ब्रिज मानता है और वो लंबे समय से पूर्वी भूमध्यसागर पर खुद का दावा आक्रामकता के साथ ठोकता रहा है। इसके अलावा साइप्रस के समुद्री जलक्षेत्र और ग्रीक के द्वीपों को लेकर भी उसके अधिकार वाले दावे टकराव को बढ़ाते रहे हैं। यही वजह है कि जब भारत जैसी बड़ी नौसैनिक शक्ति, ग्रीस के साथ समुद्री सहयोग करती है, तो तुर्की का पारा हाई होना तय हो जाता है। तुर्की इसे सिर्फ एक आम समुद्री अभ्यास के तौर पर नहीं लेगा, बल्कि इसे वो रणनीतिक संकेत मानेगा। इसको लेकर तुर्की की आंतरिक राजनीति में भी बवाल शुरू हो सकता है।
इसके अलावा ये युद्धाभ्यास तुर्की की 'ब्लू होमलैंड' रणनीति को भी सीधी चुनौती देता है। 'ब्लू होमलैंड' रणनीति के जरिए तुर्की अपने नजदीकी समुद्री जलक्षेत्र में अपने प्रभाव को बढ़ाता है, जिसमें एजियन सागर और पूर्वी भूमध्यसागर का विशाल समुद्री क्षेत्र शामिल है। ऐसे में अगर भारतीय नौसेना का बेड़ा उस जलक्षेत्र में पहुंचता है और ग्रीस जैसे देशों के साथ युद्धाभ्यास करता है तो तुर्की इसे सीधी चुनौती के तौर पर देखेगा। भारत का उस जल क्षेत्र में पहुंचना तुर्की की रणनीति को कमजोर करता है। इसके अलावा ग्रीस ने भारतीय नौसेना के साथ युद्धाभ्यास करके यह संदेश भी दिया है कि वह अपने सुरक्षा और रक्षा सहयोग को सिर्फ यूरो-अटलांटिक ढांचे तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि अब वो ग्लोबल प्लेयर्स के साथ तुर्की की आक्रामकता को चुनौती देगा।
पाकिस्तान की मदद करने वाले पर पलटवार
तुर्की ने मई महीने में भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान की मदद की थी। जिसके बाद से ही भारत ने तुर्की की घेराबंदी तेज कर दी है। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह भी पिछले दिनों ग्रीस गये थे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने साइप्रस की यात्रा की थी। इसे तुर्की के खिलाफ भारत की बड़ी स्ट्रैटजी मानी जा रही है और ये संकेत देता है कि अगर तुर्की पाकिस्तान की मदद करने की कोशिश करता है तो भारत उसके पड़ोसियों के साथ सैन्य संबंध बनाएगा। ग्रीस ने भारतीय मिसाइल खरीदने को लेकर भी दिलचस्पी दिखाई है। इससे पहले भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने सितंबर 2024 में ग्रीस की आधिकारिक यात्रा की थी। उनकी यात्रा के दौरान, ग्रीक और भारतीय नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने और विस्तारित करने पर सहमति बनी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.