Select Date:

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या:दोस्तों ने चाकू मारा, परिवार ने शव को भारत लाने की मांग की

Updated on 07-05-2024 01:30 PM

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रविवार (5 मई) को भारतीय छात्र नवजीत संधू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह MTech की पढ़ाई कर रहा था। विक्टोरिया पुलिस के मुताबिक, 22 साल का नवजीत हरियाणा के करनाल का रहने वाला था।

नवजीत के चाचा यशवीर के मुताबिक 5 मई की रात को वो अपने दोस्त से मिलने गया था। वो स्थानीय समय अनुसार रात 9 बजे दोस्त के रूम में पहुंचा था। उसने देखा कि दोस्त आपस में रूम रेंट को लेकर लड़ रहे हैं। नवजीत ने बीच बचाव की कोशिश की, तभी उसके दोस्त ने उसकी छाती पर चाकू से हमला कर दिया।

हत्यारे भी करनाल के रहने वाले
पुलिस ने अपनी शुरुआती जांच में बताया है कि जिन लोगों ने नवजीत की हत्या की, वो भी करनाल के रहने वाले हैं। नवजीत को चाकू लगने के बाद एक दोस्त ने उसकी मदद की पर उसे भी चाकू लग गया है। घायल दोस्त की हालत नाजुक है।

पुलिस ने मामले में दो लोगों की फोटो जारी की है। इसमें अभिजीत और रॉबिन गार्टन की तलाश जारी है। अभिजीत 26 साल का है और गार्टन 27 साल का है। नवजोत के कॉलेज के मुताबिक, वो पढ़ाई में इंटेलिजेंट था।

पढ़ाई के लिए पिता ने जमीन बेची
नवजीत के चाचा ने बताया कि उसकी पढ़ाई पूरी कराने के लिए उसके पिता ने आधा एकड़ जमीन बेच दी थी। वो जुलाई में अपने परिवार से मिलने आने वाला था। इसके अलावा नवजीत ऑस्ट्रेलिया में डेढ़ साल के वर्क वीजा पर था।

परिवार वालों ने भारत सरकार से नवजीत का शव देश लाने की अपील की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.