भारत के पड़ोसी देश के पास अरबों डॉलर का खजाना, तेल-गैस का बड़ा भंडार, कतर की नहीं होगी जरूरत!
Updated on
23-03-2026 03:27 PM
कोलंबो: श्रीलंका के ऑफशोर भंडारों में कथित तौर पर तीन ट्रिलियन क्यूबिक फीट तक प्राकृतिक गैस मौजूद है। साथ ही देश के क्षेत्रीय जल और विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर समुद्र तल के नीचे कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना है। श्रीलंका के पेट्रोलियम विकास प्राधिकरण के चेयरमैन सलिया विक्रमसूर्या के हवाले से अरबों डॉलर के इस खजाने के बारे में दावा किया गया है। श्रीलंका में कच्चे तेल और गैस का भंडार मिलता है तो यह देश की आर्थिक सूरत को बदल सकता है। साथ ही भारत और दूसरे पड़ोसी देशों को भी सस्ता गैस और तेल मिल सकेगा।
न्यूज वायर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि हालिया वर्षों में जमा किए गए बेसिन मॉडलिंग और भूकंपीय डाटा के आधार पर प्राकृतिक गैस और कई अरब बैरल कच्चा तेल होने की संभावना जताई गई है। इन तमाम डाटा के आधार पर श्रीलंका की ऑफशोर संसाधन क्षमता के बारे में एक्सपर्ट को नई समझ मिली है।
श्रीलंका का तेल-गैस कब होगा तैयार
श्रीलंका में गैस और तेल का बड़ा भंडार होने की संभावना जताई गई है लेकिन हाल-फिलहाल में इसके इस्तेमाल में आने की उम्मीद नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट भविष्य में व्यावसायिक रूप से गैस निकालना शुरू होने की संभावना कम है। फिलहाल निवेशकों को आकर्षित करने और खोज के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।श्रीलंका ने हाल ही में नया रेगुलेटरी ढांचा पेश किया है, जिसमें 2021 का पेट्रोलियम संसाधन अधिनियम शामिल है। इसका मकसद ऑफशोर खोज में पारदर्शिता बढ़ाकर निवेशकों का भरोसा जीतना है। इसके तहत खुली लाइसेंसिंग प्रणाली लाई गई है। इसके तहत ऑफशोर क्षेत्रों को छोटे-छोटे ब्लॉकों में बांटा गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कंपनियों की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
दुनिया में उर्जा संकट
श्रीलंका में गैस और तेल मिलने की संभावना ऐसे समय जताई गई है, जब दुनिया का बड़ा हिस्सा उर्जा संकट का सामना कर रहा है। ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से समुद्री व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही अरब देशों को एनर्जी ढांचे भी निशाना बने हैं। ऐसे में भारत कई देशों में गैस और तेल का संकट हालिया हफ्तों में देखा गया है। ऐसे में श्रीलंका की तरफ एशियाई देश निश्चित की उम्मीद की नजर से देखेंगे।
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…