भारत का न्यू नॉर्मल... सिंधु जल संधि पर रोक के बाद अब दिल्ली के नए कदम से बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज की उड़ी नींद
Updated on
26-08-2025 02:05 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के बाद भारत ने अब इस पर अमल भी शुरू कर दिया है। भारत ने बीते सप्ताह के आखिर में पाकिस्तान को बाढ़ की चेतावनी भेजी, लेकिन इसके लिए सिंधु जल आयोग की जगह राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल किया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान बौखला गया है और उसने चेतावनी भेजने के लिए सिंधु जल आयोग के बजाय राजनयिक माध्यम के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बताया कि भारतीय उच्चायोग ने रविवार को बाढ़ के आंकड़े भेजे थे, जो सिंधु जल संधि पर रोक के बाद इस तरह का पहला आदान-प्रदान था।
भारत ने दी पाकिस्तान को बाढ़ की सूचना
इसी साल 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 से चली आ रही सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस संधि के तहत निर्धारित मंच सिंधु जल आयोग के तहत दोनों देश पानी को लेकर चर्चा करते रहे हैं। लेकिन संधि पर रोक के बाद से भारत ने इसके माध्यम से संपर्क नहीं किया है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान को 24 अगस्त की सुबह 10.00 बजे जम्मू में तवी नदी में भारी बाढ़ की सूचना दी।
भारत के तरीके से तिलमिलाया पाकिस्तान
अखबार ने बताया कि विदेश कार्यालय ने इसकी पुष्टि की लेकिन भारत के संचार के तरीके पर सवाल उठाए। विदेश विभाग के बयान में कहा गया, 24 अगस्त 2025 को भारत ने सिंधु जल संधि के तहत आवश्यक सिंधु जल आयोग के बजाय राजनयिक माध्यमों से बाढ़ की चेतावनी दी। पाकिस्तान ने कहा कि भारत संधि के सभी प्रावधानों का पूरी तरह पालन करने के लिए बाध्य है। इसमें कहा गया कि भारत द्वारा संधि को एकतरफा तौर पर निलंबित करना 'अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन' है, जिसके क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर संभावित परिणाम हो सकते हैं।
भारत पर न्यू नॉर्मल का आरोप
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी के हवाले से बताया कि ऐसा लगता है कि भारत पाकिस्तान के साथ नया सामान्य (न्यू नॉर्मल) स्थापित कर रहा है। वहीं, रॉयटर्स ने एक अनाम भारतीय अधिकारी के हवाले से कहा कि बाढ़ से संबंधित डेटा संधि के तहत नहीं, बल्कि 'मानवीय आधार' पर साझा किया गया था।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…