Select Date:

इंदौर में खुला देश का दूसरा हाईटेक ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर, प्लेन जैसे ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग, DGCA से मिली आधिकारिक मंजूरी

Updated on 16-05-2026 02:33 PM

भोपाल। प्रदेश पुलिस ने तकनीकी क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। इंदौर स्थित पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) परिसर में प्रदेश के पहले और देश के दूसरे ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया है। इस अत्याधुनिक केंद्र का नाम पुलिस एरियल सिस्टम्स एंड टेक्नालाजी सेंटर रखा गया है। यह देश का ऐसा पहला राज्य-स्तरीय पुलिस ड्रोन सेंटर है, जिसे नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) से आधिकारिक अनुमति प्राप्त हुई है।

इस विशेष केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) संजीव शमी द्वारा किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एसपी (रेडियो) शिव कुमार गुप्ता ने किया, जबकि अंत में डीएसपी संजय कुमार मोरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि कर्नाटक (बेंगलुरु) के बाद प्रदेश देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जिसने पुलिस विभाग के स्तर पर इस तरह का हाईटेक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया है।पीआरटीएस इंदौर के निदेशक और डीआईजी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस केंद्र को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए विभाग की टीम ने देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित ड्रोन केंद्रों का दौरा किया। इसके बाद ही यहां आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक प्रशिक्षण सामग्री जुटाई गई है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विशेष पुलिस महानिदेशक संजीव शमी ने कानून व्यवस्था और निगरानी में ड्रोन की बढ़ती भूमिका को रेखांकित किया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए इस केंद्र में सुरक्षित सर्वर और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी उन्नत तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। समारोह के समापन पर मुख्य अतिथि और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने नवनिर्मित ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर के साथ-साथ पीआरटीएस इंदौर में स्थापित ऐतिहासिक संग्रहालय का भी अवलोकन किया और यहां की व्यवस्थाओं को सराहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.