रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तान की बहुत बदनामी हुई थी। पाकिस्तान की सरकार और एजेंसियों को वहां की जनता ने ही आड़े हाथों लिया था, जिसके बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ था। अब अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट और ऑस्ट्रेलिया में कथित भारतीय जासूसी नेटवर्क की खबरों ने उसे एक बार फिर भारत के खिलाफ प्रोपेगैंडा फैलाने का मौका दे दिया है। अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की कथित साजिश में कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के अधिकारी का नाम लिया था। इस रिपोर्ट को भारत ने गलत बताते हुए सख्ती से खारिज किया था।


