Select Date:

सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर एयरपोर्ट रनवे का होगा विस्तार, 4000 मीटर तक करने की तैयारी, उतर सकेंगे बड़े विमान

Updated on 25-04-2026 12:03 PM

भोपाल। सिंहस्थ 2028 से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार करेगा। इंदौर एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार, रनवे की लंबाई बढ़ाने और टैक्सीवे का निर्माण मास्टर प्लान 2047 के अंतर्गत किया जाएगा। इसके विकास के लिए दो चरणों में 143 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

इंदौर एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार पहले चरण में 2,754 से बढ़ाकर 3,500 मीटर किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर 4,000 मीटर करने की योजना है। इसके साथ ही पैरेलल टैक्सी ट्रेक एवं रिवाइज्ड आइसोलेशन वे का निर्माण भी किया जाएगा। इसके निर्माण से अधिक यात्री क्षमता के बढ़े विमान इंदौर एयरपोर्ट के रनवे पर उतर सकेंगे।

इंदौर एयरपोर्ट का विकास एयरपोर्ट विजन प्लान 2047 के अनुसार किया जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण व लैंड पुलिंग के विकल्प का मूल्यांकन कर प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। लैंड पुलिंग के अंतर्गत 143 एकड़ भूमि एयरपोर्ट के लिए उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। एयरपोर्ट के निकट 60 मीटर पहुंच मार्ग का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

भोपाल एयरपोर्ट का भी होगा विकास

इसके साथ ही भोपाल एयरपोर्ट का भी विकास किया जाएगा। वहीं शिवपुरी और उज्जैन में भी नए एयरपोर्ट की तैयारी तेजी से चल रही है। बता दें कि इंदौर का देवी अहिल्याबाई होल्कर अंततराष्ट्रीय एयरपोर्ट ‘एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी’ सर्वे में 4.90 स्कोर के साथ 16 एशियाई हवाई अड्डों में छठे स्थान पर रहा है। वहीं भोपाल के राजा भोज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 24 घंटे संचालन शुरू किया गया है। प्रदेश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

पांच एकड़ भूमि पर होगा एमएसएसआर-एएसआर रडार इंस्टाल

इंदौर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की जाने वाली 145 एकड़ भूमि में से पांच एकड़ भूमि पर एमएसएसआर-एएसआर रडार इंस्टाल किया जाएगा। इसके लिए विमानन विभाग ने पांच एकड़ भूमि मांगी है। राज्य शासन ने भूमि अधिग्रहण के लिए इंदौर कलेक्टर को निर्देश दिया है कि भूमि के मूल्य का सही आंकलन किया जाए। प्रथम चरण में 89 एकड़ भूमि अधिग्रहण का प्लान तैयार किया जाएगा। द्वितीय चरण के लिए 54 एकड़ भूमि को आरक्षित रखा जाएगा।

इंदौर, देवास व उज्जैन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एयरपोर्ट सिटी

इंदौर-देवास-उज्जैन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एयरपोर्ट सिटी विकसित की जाएगी। यह परियोजना पीपीपी माडल पर आधारित होगी, जिससे निवेश, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट पालिसी के माध्यम से निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित होंगी और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.