स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर-जबलपुर-भोपाल ने बचाई प्रदेश की साख, केंद्रीय सर्वेक्षण टीम भोपाल में वार्डों और स्कूलों का करेगी निरीक्षण
Updated on
21-05-2026 11:45 AM
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण में नागरिक सहभागिता को लेकर मध्य प्रदेश की तस्वीर दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है। एक ओर इंदौर, जबलपुर और भोपाल जैसे बड़े शहर लाखों नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने में सफल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई नगरीय निकायों में नागरिक फीडबैक की स्थिति बेहद खराब है।
इससे स्वच्छ सर्वेक्षण में मिलने वाले एक हजार अंकों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
बुधवार दोपहर तक देशभर में 87.68 लाख नागरिक फीडबैक दर्ज किए गए, जिनमें मध्य प्रदेश 22.70 लाख फीडबैक के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।
पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश है, जहां 38 लाख से अधिक नागरिक फीडबैक दर्ज किए गए हैं।
सिर्फ चार शहर पार कर सके एक लाख का आंकड़ा
सिटीजन फीडबैक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में केवल इंदौर, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन ही एक लाख से अधिक नागरिक फीडबैक जुटा सके हैं।
इसके विपरीत 66 नगरीय निकाय ऐसे हैं, जो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। वहीं 46 नगरीय निकायों में सिर्फ एक-एक नागरिक ने ही स्वच्छता एप पर प्रतिक्रिया दर्ज कराई है। इनमें अमरकंटक, दमोह, इटारसी, रेहटी, सिवनी और सीधी जैसे शहर शामिल हैं।
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…