भारत से पानी लेकर सिंधु नदी पाकिस्तान में मचा रही तबाही, पंजाब में जलप्रलय जैसे बने हालात, हजारों लोग हुए बेघर
Updated on
21-08-2025 01:04 PM
इस्लामाबाद: भारत से होकर बहने वाली सिंधु नदी ने पाकिस्तान में प्रलय जैसे हालात बना दिए हैं। भारी बारिश के कारण सिंधु नदी पूरे उफान पर है, जिसके चलते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों घर-बार छोड़कर भागना पड़ा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंधु नदी के जलस्तर में आई अचानक वृद्धि ने लय्या-तौंसा पुल को सहारा देने के लिए सभी सुरक्षात्मक गाइड बांध और तटबंधों को बहा दिया है। इसके चलते नदी का पानी किनारे के गांवों में घुस गया है।
बाढ़ में घर मलबे में तब्दील
पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में मिट्टी के घरों और भारी मात्रा में कृषि भूमि को नष्ट कर दिया है, जिससे परिवारों को विस्थापित और बेघर होने के लिए मजूबर होना पड़ा है। नदी में आई बाढ़ के चलते लोगों को अपने साथ ही मवेशियों को बचाने के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।
डॉन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सरगोधा (55 मिमी) और फैसलाबाद (31 मिमी) समेत अन्य शहरों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, रावलपिंडी, लाहौर और गुजरांवाला जैसे शहरों में भी अच्छी बारिश हुई है। तौंसा के कई गांवों में घर बारिश और बाढ़ के चलते मलबे में तब्दील हो गए हैं। इन इलाकों में हजारों एक फसल पानी में डूब गई और पूरी तरह बर्बाद हो गई।
स्थानीय प्रशासन पर फूट रहा गुस्सा
बाढ़ के साथ ही स्थानीय प्रशासन की नाकामी भी सामने आ गई है,जिस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। स्थानीय निवासियों ने सरकार पर उन्हें आपदा में मरने के लिए छोड़ देने का आरोप लगाया है। नदियों और बांधों के अधिकतम क्षमता के करीब पहुंचने के कारण पाकिस्तान के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पाकिस्तान ने बताया है कि जून के आखिरी सप्ताह के बाद से अब तक बारिश और बाढ़ की घटनाओं में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों…
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…