ईरान और उत्तर कोरिया के बीच यह विस्तारित सहयोग क्षेत्रीय स्थिरता और भूराजनीतिक गतिशीलता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि उत्तर कोरिया और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को लेकर चिंतित है। खासतौर से दोनों देशों के बीच परमाणु और उन्नत मिसाइल प्रौद्योगिकी के संभावित प्रसार से वैश्विक सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण चिंताएं पैदा होती हैं। दोनों देशों की ये साझेदारी किसी बड़े संघर्ष को भी जन्म दे सकती है।


