ईरान एक और जंग के लिए तैयार... शिया देश के विदेश मंत्री की खुली धमकी, दावा- इजरायल ने ही की थी युद्धविराम की मांग
Updated on
27-08-2025 12:44 PM
जेद्दा: ईरान ने कहा है कि वह एक और जंग के लिए तैयार है और अगर इजरायल दोबारा हमला करता है तो उसे इस बार और मजबूत जवाब मिलेगा। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को सऊदी अखबार अशरक अल-अवसात के साथ इंटरव्यू में ये बात कही। उन्होंने इजरायल के साथ भविष्य में टकराव की संभावना पर कहा कि 'कुछ भी संभव है और तेहरान हर परिस्थिति के लिए तैयार है।' अराघची गाजा पट्टी की स्थिति पर चर्चा के लिए इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) के देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सऊदी अरब के जद्दा शहर में पहुंचे थे।
इजरायल को हासिल नहीं हुआ लक्ष्य
इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि जून में 12 दिनों तक चले युद्ध के दौरान इजरायल और ईरान अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए। साथ ही दावा किया कि युद्धविराम का प्रस्ताव इजरायल की तरफ से आया था। अराघची ने कहा, हमने आखिरी समय तक हमले जारी रखे, जबकि उन्हें (इजरायल) लगा कि वे हमें 48 घंटों के भीतर रोक सकते हैं।
इजरायल ने की युद्धविराम की मांग
ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा कि 12 दिनों के बाद इजरायल ने ही बिना शर्त युद्धविराम का अनुरोध किया। चूंकि उनका अनुरोध बिना किसी शर्त के था, इसलिए हमने उसे स्वीकार कर लिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इजरायल ईरान पर दोबारा हमला करता है तो ईरान एक और युद्ध के लिए तैयार है। इजरायल को और भी कड़ा जवाब मिलेगा।
अराघची ने कहा कि 'इजरायल का सामना करने वालों को मजबूत होना चाहिए, आत्मसंतुष्ट नहीं।' उन्होंने इजरायल को किसी भी तरह की रियायत न देने की सलाह दी और दावा किया इससे नेतन्याहू की सरकार को भड़काऊ बयान देने के लिए ताकत मिलती है। अराघची ने इजरायल के साथ संबंध रखने वाले देशों से संबंधों को तोड़ने और व्यापार बंद करने का आह्वान किया। इसे गाजा का समर्थन करने के लिए एक व्यावहारिक कदम बताया।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…