ईरान की किसी मिसाइल में ये रेंज नहीं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक हैंडल से कहा गया कि 'ईरान से डिएगो गार्सिया की दूरी 4118 किमी है। यह ईरान की अब तक ज्ञात किसी भी मिसाइल क्षमता से ज्यादा है।' इसका मतलब है कि ईरान ने पिछले कुछ समय में अपनी मिसाइल क्षमता में काफी इजाफा किया है जिसकी जानकारी किसी के पास नहीं है।खास बात है कि डिएगा गार्सिया अमेरिकी सेंट्रल कमांड के क्षेत्र में नहीं आता है, जो मिडिल ईस्ट में ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभाल रहा है। हिंद महासागर का यह इलाक यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड क्षेत्र में स्थित है। ऐसे में साफ है कि युद्ध का दायरा बढ़ गया है और ईरान ने जबरदस्त तैयारी का प्रदर्शन किया है।


