मौत का सौदागर, ईरान... पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिक AQ खान ने बेचा न्यूक्लियर ब्लूप्रिंट, CIA एजेंट 'मैड डॉग' का बड़ा खुलासा
Updated on
24-11-2025 02:13 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के पूर्व अधिकारी जेम्स लॉलर ने पाकिस्तान के परमाणु जनक एक्यू खान को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। जेम्स लॉलर अमेरिका के वो अधिकारी हैं, जिन्हें पाकिस्तान और अब्दुल कदीर खान (एक्यू खान) के न्यूक्लियर स्मगलिंग नेटवर्क को खत्म करने का क्रेडिट किया जाता है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गये अपने सीक्रेट ऑपरेशन को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि आखिर कैसे उन्हें "मैड डॉग" निकनेम दिया गया और उन्होंने एक्यू खान को "मर्चेंट ऑफ डेथ" यानि 'मौत का सौदागर' कहना क्यों शुरू कर दिया।
CIA के काउंटर-प्रोलिफरेशन डिवीजन के पूर्व प्रमुख ने समाचार एजेंसी ANI के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी वैज्ञानिक से जुड़े ग्लोबल न्यूक्लियर ट्रैफिकिंग नेटवर्क को उजागर करने और उन्हें नाकाम करने में अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि अमेरिका कई सालों तक यह समझ ही नहीं पाया कि असल में पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने के बाद एक्यू खान असल में परमाणु ब्लूप्रिंट की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्यू खान कुछ देशों को न्यूक्लियर ब्लूप्रिंट, उससे कुछ बेहद संवेदनशील तकनीक और कुछ पुर्जे अन्य देशों को बेच रहे थे।
पाकिस्तानी वैज्ञानिक पर सनसनीखेज खुलासा सीआईए के पूर्व अधिकारी लॉयलर ने खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तान सेना के कई जनरल और नेता, असल में AQ खान के पेरोल पर थे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान की सरकार की ये आधिकारिक नीति नहीं थी। लॉयलर ने खुलासा करते हुए समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि उनका काउंटर-प्रोलिफरेशन करियर यूरोप में एक ऐसे देश से शुरू हुआ, जहां वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश करने वाले देशों द्वारा मांगी जाने वाली कई तकनीकों का पीछा कर रहे थे। 1994 में CIA मुख्यालय लौटने के बाद उन्हें यूरोप डिविजन के काउंटर-प्रोलिफरेशन ऑफिस का नेतृत्व सौंपा गया और इसके बाद उन्हें ईरान के परमाणु कार्यक्रम में सेंध लगाने का काम दिया गया।लॉयलर ने कहा कि उन्होंने इस नेटवर्क का भांडाफोड़ करने के लिए खुद अपनी नकली कंपनी बनाई और ऐसे लोगों से कॉन्टेक्ट करना शुरू किया, जो तकनीक और परमाणु पुर्जे बेचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एएनआई को बताया कि अमेरिका में 9/11 हमले के बाद एक्यू खान के नेटवर्क को पकड़ने के लिए तेजी से कोशिशें शुरू हो गई, क्योंकि एक्यू खान के नेटवर्क में लीबिया भी शामिल था और लीबिया में आतंकवादी तेजी से विस्तार कर रहे थे और सरकार का उन्हें समर्थन हासिल था। लीबिया बम की डिजाइन खरीदने की कोशिश कर रहा था। लॉयलर ने BBC China नाम के एक जहाज को रोकने का जिक्र किया जिसमें "लाखों परमाणु पुर्जे" मौजूद थे। बाद में जब अमेरिकी प्रतिनिधियों ने जब्त सामग्री लीबियाई अधिकारियों के सामने रखी तो उस वक्त कमरे में सन्नाटा छा गया।
ईरान और लीबिया तक परमाणु तस्करी अमेरिका के प्रेशर के बाज लीबिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। लेकिन एक्यू खान का नेटवर्क ईरान को P1-P2 सेंट्रीफ्यूज तकनीक, मिसाइल सिस्टम और चीन का परमाणु बम ब्लूप्रिंट सौंप चुका था। लॉयलर ने हालांकि इस बात को माना कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ जिस हद तक की सख्ती उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर बरती है, उतना पाकिस्तान के खिलाफ नहीं, क्योंकि अमेरिका को पाकिस्तान से अफगानिस्तान युद्ध में मदद चाहिए थी। लेकिन अमेरिका का पाकिस्तान को लेकर आंखें मूंदना, आज बहुत महंगा सौदा साबित हो रहा है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…