काश पटेल कौन हैं
भारतीय मूल के अमेरिकी काश पटेल को डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगियों में गिना जाता है। काश पटेल का जन्म 25 फरवरी, 1980 को न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में गुजराती माता-पिता के घर हुआ था। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ रिचमंड से ग्रेजुएशन और पेस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि ली है।काश पटेल ने वकालत से करियर शुरू किया और सरकारी वकील के तौर पर कई वर्षों तक काम किया। पटेल ने वकील के तौर पर कई हाईप्रोफाइल पदों पर काम किया है। इनमें राष्ट्रपति के उपसहायक और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में वरिष्ठ निदेशक का पद शामिल हैं। वह कई वर्षों से अमेरिका का जाना पहचाना चेहरा हैं।


